..................... Koffee with karan 8 promo release sunny bobby deol reaction on dharmendra kissing scene - Hindi Filmibeat

Koffee With Karan 8 Promo: धर्मेंद्र की किसिंग सीन को लेकर सनी देओल ने दिया ऐसा जवाब, बॉबी की छूट गई हंसी

Sunny Deol, Bobby Deol

Koffee With Karan 8 Promo: करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 8' शुरू हो चुका है। पहला एपिसोड में करण जौहर के इस शो के दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को देखा गया। जहां पर दोनों ने ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सारे खुलासे किया। लेकिन अब 'कॉफी विद करण सीजन 8' का एक और प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस प्रोमो को देखने के बाद में फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। दरअसल इस बार देओल ब्रदर्स करण जौहर के शो का हिस्सा बनने वाले हैं।

'कॉफी विद करण 8' का प्रोमो वायरल

करण जौहर के शो के दौरान बॉबी देओल और सनी देओल आएंगे और यहां पर वह अपनी निजी जिंदगी से लेकर सक्सेस तक को लेकर बात करने वाले हैं। इसी दौरान करण जौहर ने भी देओल ब्रदर की सक्सेस को लेकर उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया। लेकिन इसी एपिसोड के दौरान धर्मेंद्र के बेटों यानी कि सनी और बॉबी देओल ने उनके किसिंग सीन पर भी रिएक्ट किया और जैसे ही यह प्रोमो वीडियो सामने आया तो बवाल मच गया।

सनी देओल ने 'ग़दर' के कलेक्शन को लेकर की बात

इस प्रोमो में देखने के लिए मिला कि सनी देओल से करण जौहर ऑर्गेनिक कलेक्शन को लेकर बात करते हुए नजर आए। इसी दौरान करण जौहर ने उनसे पूछा कि "मैंने देखा है कि कैसे अपने गदर के कलेक्शन को लेकर कहा कि यह हमारा ऑर्गेनिक कलेक्शन है तो हमारा नहीं है क्या?" जिस पर सनी देओल पहले तो हंसने लग जाते हैं और बाद में जवाब देते हुए कहते हैं कि "ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, लेकिन आजकल हर कोई ऐसे ही करता है तो इसीलिए बस...।"

ज़ब सनी की पीठ पर चढ़ गए थे सलमान

इसी प्रोमो के दौरान बॉबी देओल ने भी एक मजेदार किस्सा सुनाया और कहा कि "एक दिन मेरी सलमान से बात हुई और उन्होंने मुझसे कहा कि जब मेरा एक बार करियर अच्छा नहीं चल रहा था तो मैं तुम्हारे भाई की पीठ पर चढ़ गया। तब मैं उसको बोला कि मामू तुम मुझे अपनी पीठ पर चढ़ने दो ना।" इस बात को सुनकर कारण बॉबी को चालू कहते नजर आए।

देओल ब्रदर्स ने धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर दिया रिएक्शन

करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने काफी अच्छा खासा कलेक्शन इकट्ठा किया। लेकिन आपको बता दें कि इसमें धर्मेंद्र और शबाना आज़मी के किसिंग सीन को लेकर खूब बवाल हुआ। इस दौरान धर्मेंद्र को काफी ट्रोल भी किया गया। इस किसिंग सीन को लेकर देवल ब्रदर्स ने अपनी छुट्टी तोड़ी और बॉबी देओल ने कहा कि हम लोग मजाक करते हैं कि देखो ना पापा किस करते रहते हैं। लेकिन वह काफी क्यूट है। बाद में सनी देओल कहते हैं कि मेरे पिताजी जो भी चाहते हैं वह कर सकते हैं और करने के बाद वह इससे दूर हो जाते हैं। इस बात को सुनते ही सनी देओल हंसने लग जाते हैं।

Read more about: sunny deol bobby deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X