KWK 8: करण जौहर के शो में नए गेस्ट होंगे सिद्धार्थ और वरुण, चर्चा का विषय बनेंगे सलमान खान!

Koffee With karan 8: करण जौहर के चैट शो कॉफी विथ करण सीजन 8 में इस बार गेस्ट के तौर पर बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन नजर आएंगे। चैनल से शो का प्रोमो जारी करके जानकारी दी है। प्रोमों में देखा जा सकता है कि इस बार शो में नए नए फिल्मी दुनिया के बारें में जमकर खुलासे हो रहे हैं।
करण जौहर के शो में सिद्धार्थ और वरुण-
करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले दो एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन एक बार फिर से साथ नजर आने वाले हैं। इस बार दोनों कॉफी विद करण में साथ में गेस्ट के रुप में दिखाई देंगे।
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की रिलीज के तकरीबन 11 साल बाद स्क्रीन पर एक-साथ आ रहे ये दोनों स्टार्स करण के साथ शो में खूब मस्ती करते नजर आएंगे। हाल ही में रिलीज किए गए लेटेस्ट प्रोमो में तीनों सलमान खान पर भी चर्चा करते नजर आ रहे हैं।
करण जौहर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'कॉफी विद करण 8' के अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'लड़के वापस आ गए!!! सौम्य, पागलपन और प्यार... बने रहें क्योंकि वे एक तूफान खड़ा कर रहे हैं!! हॉटस्टार स्पेशल कॉफी विद करण सीजन 8 का नया एपिसोड 23 नवंबर को केवल डिज्नी+हॉटस्टार पर आएगा!'
सलमान के ऊपर चर्चा करने के अलावा तीनों एक साथ खूब मस्ती करते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर से सवाल किया और उनसे पूछा, 'आप सलमान खान को किसी फिल्म के लिए हां कहने के लिए किस तरह से मनाते हैं?' इस पर करण ने जवाब दिया, 'भीख मांगो, उधार लो, चोरी करो।'
विवादित चैट शो कॉफी विद करण-
करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण एक विवादित चैट शो है। इस शो के हर सीजन में और हर सीजन के हर एपिसोड में नए नए सेलेब्स हिस्सा बनते हैं। शो के दौरान सेलेब्स अपनी प्राइवेट और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई चीजों के बारें में खुलासे करते हैं। कई बार शो के बाद सेलेब्स विवादों में फंस जाते हैं औऱ इसके बाद सोशल मीडिया पर कई सारी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












