Koffee With Karan 8: Neetu Kapoor का अपने ही चचिया ससुर पर था सीक्रेट क्रश, सुनते ही करण जौहर के उड़े होश

Koffee With Karan 8: करण जौहर का फेमस टॉक शो कॉफी विद करण सीजन 8 काफी सुर्खियों में बना हुआ है। बता दे कि अब शो के 12वें एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है। जहां पर दिग्गज अभिनेत्रियां जीनत अमान और नीतू कपूर को देखा जाने वाला है। शिव के दौरान करण जौहर के सामने नीतू कपूर और जीनत अमान ने कई सारे खुलासे किए। यहां तक की नीतू कपूर ने अपने सीक्रेट क्रश को लेकर भी खुलासा कर दिया है।
नीतू कपूर के चचिया ससुर हैं उनके सीक्रेट क्रश
करण जौहर ने सामने कोच पर बैठी हुई दोनों खूबसूरत एक्ट्रेसेस से सवाल किया कि आपके जमाने में आपका सीक्रेट क्रश कौन हुआ करता था। जिस पर नीतू कपूर ने अपने चचिया ससुर और हैंडसम एक्टर शशि कपूर का नाम ले दिया। बता दे कि शशि कपूर मशहूर एक्टर रणबीर कपूर के दादा राज कपूर के छोटे भाई हुआ करते थे। उनका निधन 7 दिसंबर 2017 में मुंबई में हुआ।
शशि कपूर और नीतू कपूर कर चुके हैं साथ में फिल्में
लेकिन अगर रिश्ते में देखा जाए तो शशि कपूर मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर के चचिया ससुर लगेंगे। बता दे कि नीतू कपूर और शशि कपूर दोनों साथ में फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। बता दे कि नीतू कपूर तो शशि कपूर से उम्र में 20 साल छोटी भी है। हालांकि साल 1980 में शशि कपूर के भतीजे और एक्टर ऋषि कपूर से नीतू कपूर ने शादी कर ली थी।
नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने की शादी
नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी के बाद में उनके दो बच्चे हुए। जिनका नाम रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर है। हालांकि आपको बता दें कि साल 2020 में बीमारी के चलते ऋषि कपूर का निधन हो गया था। ऋषि कपूर और नीतू कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री का पावर कपल भी माना जाता था।


Click it and Unblock the Notifications











