Koffee With Karan 8: करण ने जान्हवी-ख़ुशी के सामने श्रीदेवी के लिए कही ऐसी बात, बोले- ‘उनके डर से लाइटमैन की...

Koffee With Karan 8: करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करण 8 काफी सुर्खियों में बना हुआ है। जिसके 11वें एपिसोड में करण जौहर ने खुशी कपूर और जान्हवी कपूर का स्वागत किया। बता दे की श्रीदेवी की दोनों बेटियों से उन्होंने खूब दिल खोलकर बात की। यहां तक कि करण जौहर ने बताया कि वह श्रीदेवी के कितने बड़े फैन थे।
जब श्रीदेवी से पहली बार मिले थे करण जौहर
श्रीदेवी की फिल्मों को याद करते हुए करण जौहर ने बताया कि इस साल 1993 में वह उनके पिता की फिल्म 'गुमराह' में काम कर रही थी। इस दौरान वह पहली बार श्रीदेवी से मिले और बहुत ही नर्वस थे। करण जौहर ने यह भी बताया कि उनकी हिम्मत नहीं हो रही थी कि वह उनसे बात भी कर लें।
श्रीदेवी को करण ने कहा 'स्विच ऑन-स्विच ऑफ एक्ट्रेस'
इसी दौरान करण जौहर ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि "श्रीदेवी 'स्विच ऑन-स्विच ऑफ एक्ट्रेस' हुआ करती थी। वह सेट पर शांत बैठी रहती थी और अचानक से कैमरे के सामने आते ही सीन के जरूरत के हिसाब से ही एक्टिव हो जाती थी।" करण जौहर ने खुशी और जान्हवी से उनकी मां की एक्टिंग के बारे में बात करते हुए एक पुराना किस्सा सुनाया।
जब लाइटमैन को श्रीदेवी से लगा था डर
करण जौहर ने बताया कि "गुमराह फिल्म की शूटिंग के वक्त श्रीदेवी शांत बैठी थी। लेकिन अचानक से जैसे ही सीन शुरू हुआ तो वह कैमरे के सामने आकर पूरी एनर्जी के साथ चीख गई। यहां तक कि उन्होंने सीन का रिहर्सल तक नहीं किया था। इसीलिए लोग यह समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर क्या हुआ। वहां पर एक शख्स जो लाइट पकड़ कर खड़ा हुआ था उसके हाथ से डर के कारण लाइट ही छूट गई थी।"
जब जान्हवी ने ख़ुशी की एक्टिंग की कर दी थी तारीफ
करण जौहर के कॉफी विद करण 8 शो के दौरान जान्हवी कपूर ने जब अपनी बहन खुशी कपूर की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि वह शांत रहती है और अचानक कमरे के सामने आते ही अपनी स्किल दिखा देती हैं। जान्हवी ने कहां की वह बिल्कुल मां की तरह हैं। इसी वजह से करण जौहर को भी उनकी मां श्रीदेवी का यह किस्सा याद आ गया और उन्होंने बताया कि वह किस तरह से एक्टिंग करती थी।


Click it and Unblock the Notifications











