हॉटस्टार ने हटाया कॉफी विद करण 6 का हार्दिक- राहुल वाला एपिसोड, विराट कोहली का रिएक्शन!
कॅाफी विद करण 6 में हार्दिक पांड्या और के.एल. राहुल ने महिलाओं के खिलाफ कमेंट्स करने का मामला आग की तरह फैलता जा रहा है। एक तरफ जहां बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति सीओए (COA) के प्रमुख विनोद राय ने हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल पर दो वनडे मैच का प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है।
वहीं अब हॅाटस्टार ने इस पूरे मामले को बड़ी कंट्रोवर्सी का हिस्सा बनते हुए देख बड़ा फैसला लिया है।कॅाफी विद करण में दिए गए हार्दिक पांड्या और के.एल. राहुल के बयानों को लेकर जारी विवाद के बीच हॅाटस्टार ने एपिसोड को हटा दिया है।

टीवी पर प्रसारित होने के बाद हॅाटस्टार पर इस एपिसोड को तेजी से देखा जा रहा था। फिलहाल विवादीत बयान देने के कारण इस एपिसोड को हॅाटस्टार की साइड से डिलीट कर दिया गया है। हालांकि यह पूरा मामला शांत नहीं हुआ है। इस मामले पर विराट कोहली का भी बयान सामने आया है।


Click it and Unblock the Notifications










