Oops: पापा जैकी के सामने टाइगर ने कुबूला बचपन का प्यार तो..ऐसा रहा जैकी का रिएक्शन
कॉफी विद कारण में जल्द ही दर्शकों के सामने नजर आएगी बाप बेटे की जोड़ी...हाल ही में इस बाप बेटे की जोड़ी का एक प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमे कई डर्टी सीक्रेट्स रिवील करते हुए नजर आ रहें हैं।
इस बार करण के शो कॉफ़ी विद करण सीजन 5 में दर्शकों को काफी कुछ इंट्रेस्टिंग और नया देखने को मिला। अभी तक करण के शो में दर्शकों ने भाइयों की जोड़ी और दोस्तों को शिरकत करते हुए देखा। लेकिन अब शो में दिखाई देगी बाप बेटे की जोड़ी।
जी हां, यह बाप बेटे की जोड़ी कोई और नहीं बल्कि जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ हैं। बता दें, हाल ही में दोनों के खास एपिसोड का एक प्रोमो रिलीज किया गया है। जिसमे दोनों करण के सामने कई डर्टी सीक्रेट्स रिवील करते हुए नजर आ रहें हैं।

प्रोमो में करण रैपिड फायर राउंड के दौरान जैकी श्रॉफ से पूछते हैं कि, ऐसी कौन सी एक्ट्रेस है जिसने लाखों लोगों का दिल तोड़कर शादी की-जिसका जैकी ने तपाक से जवाब देते हुए माधुरी दीक्षित का नाम लिया।
बिगबॉस10:जब सनी लियोन के चक्कर में...भिड़े करण-अर्जुन
इसके तुरंत बाद फिर करण जैकी से पूछते हैं कि, ऐसी कौन सी एक्ट्रेस Sexy Siren और गर्ल नेक्स्ट डोर है? जिसके जवाब में फिर से जैकी सिर्फ माधुरी का ही नाम लेते हैं।
कॉफी विद करण5: सेक्स और एक्स को लेकर प्रियंका ने किये चौंकाने वाले खुलासे..
इसके अलावा जब करण टाइगर से पूछते हैं कि,"आप अपने पिता से सेक्स, रिलेशनशिप और डिप्लोमेसी में से किससे जुड़ी एडवाइज नही लेंगे?" यह सवाल सुन टाइगर शर्मिदा होकर कहते हैं, "कभी सेक्स रिलेटेड एडवाइज नहीं लूंगा।"जिसके बाद जैकी मुंह घुमा लेते हैं।
इतना ही नहीं शो में टाइगर श्रॉफ बताते हैं कि, उनका स्कूल के दिनों से श्रद्धा कपूर पर क्रश था। जिसके जवाब में जैकी कहते है प्यार एक बेवकूफाना चीज है बस।
देखें शो का प्रोमो


Click it and Unblock the Notifications
