नरगिस-फ्रीडा ने करण के शो को बनाया नॉनवेज, बदला टाइम

जी हां आपने सही सुना.. यही हुआ है फिल्ममेकर करण जौहर के शो कॉफी विद करण के साथ.. जहां मेहमान के रूप में पहुंची दो बिंदास अभिनेत्रियों ने करण जौहर की ही बोलती बंद करा दी।

नरगिस फाखरी औऱ फ्रीडा पिंटो ने शो में ऐसी बेबाकी दिखायी जिसकी वजह से करण का पारिवारिक शो एडल्ट शो बन गया इसलिए करण के शो की टाइमिंग चेंज कर दी गयी है। नरगिस-फ्रीडा वाला शो अब प्राइम टाइम की जगह रात 11 बजे प्रसारित किया जायेगा।

हालांकि शो का रिपीट टेलिकास्ट अपने पूर्व निर्धारित समय पर होगा लेकिन उसमें काफी कुछ एडिट हो चुका होगा। कहा जा रहा है कि करण के सेक्स संबंधित प्रश्नों का जवाब तो नरगिस औऱ फ्रीडा ने बोल्डनेस के साथ तो दिया ही लेकिन जिस बात से करण के होश उड़ गये वो था नरगिस औऱ फ्रीडा का अपने नाम का अर्थ बताना।

जरूर देखें: कॉफी विद करण की हॉट तस्वीरें..

नरगिस ने अपने नाम का मतलब स्पेनिश और पिंटो ने पुर्तगाली और ब्राजीलियन में बताया तो करन भी हैरान रह गए, नरगिस ने कहा कि स्पेनिश में उनके नाम का मतलब 'बट चीक्स' होता है। जबकि फ्रीडा ने कहा कि ब्राजीलियन या पुर्तगाली में पिंटो का मतलब 'पेनिस' होता है।

अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कऱण के सामने इस तरह की बेबाकी दिखाने वाली नरगिस-फ्रीडा ने शो को कितना हॉट बना दिया होगा, अगर इस हॉटनेस का लुत्फ उठाना है तो 24 फरवरी की रात 11 बजे स्टार वर्ल्ड पर देखना ना भूले कॉफी विद करण नरगिस-फ्रीडा के साथ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X