ओवैसी ने कहा मस्जिद चाहिए, Bigg boss 13 फेम कोएना का जवाब- 40 हजार मंदिर लौटाओ
बिग बॅास 13 से बाहर निकलकर कोएना मित्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। कुछ समय पहले ये खबर आयी थी कि कोएना को दोबारा से बिग बॅास 13 में जाने का मौका दिया जा रहा था। लेकिन वो गई नहीं। अब इस बार वह शो को लेकर नहीं बल्कि राम जन्मभूमि पर आए फैसले के कारण चर्चा का विषय बन गई हैं।
एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक इंटरव्यू को शेयर करते हुए ट्टीट किया था कि मुझे मेरी मस्जिद वापस चाहिए। इस पर साकी गर्ल कोएना ने निशाना साधा है। उन्होंने इस ट्टीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे हमारे 40 हजार मंदिर वापस चाहिए।

आपको बता दें कि ये पूरा मामला राम जन्मभूमि पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर है। बीते दिन जब सुप्रीम कोर्ट का इस पर फैसला आया तो बॅालीवुड ने कोर्ट के राम मंदिर के निर्माण पर अपनी सहमति जताई और शांति रखने की अपील की।
कोर्ट ने मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन अलग से देने का फैसला भी दिया था। इस फैसले से ओवैसी खुश नहीं है। वे इसके खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। यहां देखिए कैसे कोएना घर के बाहर आकर सलमान को भी निशाना बना चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications