कसम : पवन नहीं..तो कौन होगा तनु की मौत का ज़िम्मेदार!

By Shivani Verma

कलर्स के टॉप सीरियल्स की लिस्ट में आने वाला शो 'कसम तेरे प्यार की' में आजकल रोज़ाना कोई न कोई ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों जहां रिषि और तनु ने काली मां के मंदिर में शादी कर ली तो वहीं पवन दोनों के पीछे हाथ धोकर पड़ा हुआ है। आगे आने वाले एपिसोड्स में आपको और भी मसाला देखने को मिलेगा।

Kasam

एक तरफ जहां पवन इन दोनों की जान का दुश्मन बना हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ आने वाले एपिसोड्स में तनु की मौत भी हो जाएगी। लेकिन ट्विस्ट ये होगा कि तनु की मौत का जिम्मेदार पवन नहीं बल्कि सैंडी होगा। जी हां..! आप देखेंगे कि तनु और रिषि के पीछे पवन के भेजे हुए गुंडे पड़े हुए होंगे। वो दोनों बाईक से जंगल की तरफ भाग रहे होते हैं।

PICS..ये हैं टीवी की 'संस्कारी बहु', बिकिनी में आई नज़र!

इसी बीच नेहा रिषि के खिलाफ सैंडी को भड़का देती है। नेहा सैंडी को भड़काते हुए बोलेगी कि रिषि की उसके लिए नीयत खराब है। जिसे सुनने के बाद सैंडी रिषि को मारने पर तुल जाएगा। इसके बाद सैंडी भी उनके पीछे पड़ जाएगा और अचानक से सैंडी रिषि को मारने के लिए गोली चला देगा। अब तनु साथ में होगी तो रिषि को कैसे कुछ हो सकता है। तो बस..तनु आ जाएगी बीच में और गोली रिषि की बजाए तनु को लग जाएगी।

शादी के तुरंत बाद इशिता का हुआ ये हाल...लेकिन फैंस के लिए गुड न्यूज़!

आपको बता दें कि इस सीरियल में तनु उर्फ कृतिका सेंगर के बाद एक्ट्रेस शिवानी तोमर की एंट्री होने की संभावना है। खबरों के अनुसार आने वाले एपिसोड्स में आपको जल्द ही शिवानी तोमर इस सीरियल में दिखाई देने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X