कभी किस, कभी अफेयर और कभी कभी अपने कपड़ो को लेकर सुर्खियों में आने वाली मनीषा रानी कौन हैं, जानिए

Manisha Rani: सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से फेमस हुई सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और यूट्यूबर मनाषी रानी को तो अब हर कोई जानता ही है। शो की वजह से सोशल मीडिया पर हर तरफ मनीषा रानी छा गई हैं, फैंस को मनीषा काफी पसंद आने लगी हैं। लेकिन कई लोग मनीषा के बारें में नहीं जानते हैं कि वह आखिर हैं कौन और कहां से आई हैं।
कौन है मनीषा रानी-
बिग बॉस ओटीटी की वजह से लाइम लाइट में आने वाली मनीषा रानी बैसे तो इंफ्लूएंसर और यूट्यूबर हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो मनीषा मूल रुप से बिहार की रहने वाली हैं, वहीं से उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई की है। पढ़ाई के साथ साथ मनीषा रानी स्कूल में डांस करती थी और उनको हमेशा से ही एक्टिंग का शौक था।
अपने शौक के चलते मनीषा रानी सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो और फोटोज साझा करती रहती थी। इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया और फिर सोशल मीडिया पर उनका एक फैनबेस बन गया। इसके बाद कई सारे एक के बाद दूसरे वीडियो मनीषा के सोशल मीडिया पर वायरल होते गए।
तो प्रोफेशनल तरीके से देखा जाए तो मनीषा रानी डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' और 'द कपिल शर्मा शो' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके बाद तो हर तरफ मनीषा की ही जलवा था। लोग मनीषा को काफी पसंद करने लगे और धीरे धीरे मनीषा पॉपुलर हो गई। बिहार की मनीषा ने मुंबई में अपना नाम बना लिया।
बिग बॉस के घर में मनीषा रानी का जलवा
सोशल मीडिया की वजह से बैसे तो मनीषा रानी काफी फेमस थी परंतु जब अपने अलग अंदाज के चलते मनीषा रानी को बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में एंट्री मिली तो मनीषा रानी को अपनी एक अलग पहचान मिल गई। मनीषा ने भी बिग बॉस के घर में अपना जलवा कायम रखा और फैंस के बीच अपनी पहचान बनाई।
मनीषा ने शो में रहकर दर्शकों को काफी एंटरटेन किया और साथ ही अपनी अभिषेक मल्हान के साथ दोस्ती को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं। शो में मनीषा के अंदाज को काफी पसंद किया गया था। शो तो अब खत्म हो गया परंतु मनीषा का जलवा खत्म नहीं हुआ है, किसी ना किसी वजह से पैपराजी के कैमरो में मनीषा रानी आ जाती है। बैसे इस बात से कोई अंजान नहीं है कि मनीषा कभी किस, कभी अफेयर तो कभी कभी अपने कपड़ो को लेकर लगातार विवादों का हिस्सा भी रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
