झलक दिखलाजा 9.. शुरू होने से पहले ही मचाया धमाल..हेली बनीं 'आलिया भट्ट'!
झलक दिखलाजा सीज़न 9 का हम सभी को बेसब्री से इंतज़ार है। हाल ही में इस सीज़न का पहल एपिसोड शूट किया गया था, जिसकी तस्वीरें हमने आपको दिखाई थीं। अब हम आपके लिए इस एपिसोड की सबसे खास बात लेकर आए हैं और वो है हाइएस्ट स्कोर।

हालांकि ये शो 30 जुलाई को ऑनएयर होगा, लेकिन इसके पहले एपिसोड में किसने हाइ स्कोर लिया, उसका खुलासा हम अभी कर देते हैं। तो चलिए हम बताते हैं। सुनने में आया है कि पहले एपिसोड में सलमान युसुफ और उनकी पार्टनर हाई स्कोर प्राप्त करेंगे। उन्हें 30 में से 25 स्कोर दिए जाएंगे।
झलक दिखला जा 9..पहले एपिसोड में ही जैकलीन का जलवा..तो आगे क्या होगा!
वहीं गौरव गेरा उर्फ चुटकी और उनके पार्टनर दिवाकर को सबसे कम अंक मिलेंगे। उन दोनों को 30 में से 20 अंक दिए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार इस बार के जज कंटेस्टेंट के लिए काफी स्ट्रिक्ट साबित होने वाले हैं। इसमें सबसे बड़ा सरप्राइज़ लेकर आएंगे हरपाल सिंह, जब वो अपना भांगड़ा दिखाएंगे।
इसमें और भी मज़ेदार तो ये है कि इस शो में हेली शाह सबसे क्यूट कंटेस्टेंट कहलाएंगी। गणेश हेगड़े तो उन्हें दूसरी आलिया भट्ट भी बोल देंगे। आपको बता दें कि इस एपिसोड में जैकलीन बेहद हॉट लुक में नज़र आई। इस एपिसोड में सबसे ज्यादा कुछ खास था तो वो थी जैकलीन फर्नांडिस की एंट्री और उनकी दिलकश अदाएं।
इसी के साथ शो के सभी कंटेस्टेंट्स भी अपने-अपने कोरियोग्राफर्स के साथ स्टेज पर उतरे। ये शो 30 जुलाई को ऑन एयर होगा। इस शो को हमेशा की तरह मनीष पॉल होस्ट करेंगे।
तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications