Tv रिपोर्ट..इसका तो सभी को डर था..नागिन आएगी और डस जाएगी!
यहां एक बार फिर आपके लिए लेकर आए हैं, टेलीविजन की साप्ताहिक रिपोर्ट, जो आपको बताएगा कि कौन सा शो अपनी जगह से नीचे फिसला और कौन रहा टॉप में बरकरार।
टेलीविज़न इंडस्ट्री हर सप्ताह सीरियल्स की टीआरपी में उतार-चढ़ाव आता है। जो सीरियल पिछले हफ्ते टॉप टीआरपी लिस्ट होता है तो वो अगले ही सप्ताह कब गिर जाए कहा नहीं जा सकता। सब पब्लिक पर ही निर्भर करता है कि वो कौन से सीरियल को टॉप लिस्ट में रखना चाहते हैं और कौन से सीरियल को बाहर कर देना चाहते हैं।

छोटे पर्दे की बात करें तो यहां हर दिन सीरियल हिट या फ्लॉप होती है। और इसका पता चलता है शो की टीआरपी से। बहरहाल, हम यहां एक बार फिर आपके लिए लेकर आए हैं, टेलीविजन की साप्ताहिक रिपोर्ट, जो आपको बताएगा कि कौन सा शो अपनी जगह से नीचे फिसला और कौन रहा टॉप में बरकरार।
#TooMuch..प्रियंका जग्गा ने किया पैंट में टॉयलेट!
इस हफ्ते टीआरपी रेटिंग में जबरदस्त फेर बदल हुआ है। अपने पिछले सीजन की तरह 'नागिन' का दूसरा सीजन भी अब लोगों के सर चढ़ कर बोलने लगा है। इस हफ्ते टीआरपी रेटिंग में कलर्स का शो 'नागिन 2' 8838 अंकों के साथ सीधे पहले नंबर पर रहा।
इसके बाद कलर्स पर दिखाए जाने वाला रुबीना डिलाइक का सीरियल 'शक्ति - एक अस्तित्व के अहसास की' 7026 अंकों के साथ टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहा।
स्टार प्लस का सीरियल 'साथ निभाना साथिया' 6228 अंकों के साथ नंबर 3 पर है। इस सीरियल नंबर तीन के पायदान को पिछले हफ्ते की तरह ही बरकरार रखा है।
कलर्स टीवी का ही सीरियल 'उड़ान' 6057 अंकों के साथ टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर रहा।
टॉप 5 टीआरपी लिस्ट में स्टार प्लस का सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की वापसी हुई है। ये दिव्यांका त्रिपाठी का ये सीरियल 6026 अंकों के साथ टीआरपी लिस्ट में पांचवे नंबर पर रहा।
वहीं पिछले हफ्ते टीआरपी की टॉप 5 पर राज करने वाले शोज ब्रह्मराक्षस, कुमकुम भाग्य और कपिल शर्मा का कॉमेडी शो टॉप पांच टीवी शो की लिस्ट से बाहर हैं।


Click it and Unblock the Notifications



















