TRP रेटिंग..फाइनली कुमकुम भाग्य लुढ़का..इस सीरियल ने मारी बाजी!
टेलीविज़न इंडस्ट्री हर सप्ताह सीरियल्स की टीआरपी में उतार-चढ़ाव आता है। जो सीरियल पिछले हफ्ते टॉप टीआरपी लिस्ट होता है तो वो अगले ही सप्ताह कब गिर जाए कहा नहीं जा सकता। सब पब्लिक पर ही निर्भर करता है कि वो कौन से सीरियल को टॉप लिस्ट में रखना चाहते हैं और कौन से सीरियल को बाहर कर देना चाहते हैं।

छोटे पर्दे की बात करें तो यहां हर दिन सीरियल हिट या फ्लॉप होती है। और इसका पता चलता है शो की टीआरपी से। बहरहाल, हम यहां एक बार फिर आपके लिए लेकर आए हैं, टेलीविजन की साप्ताहिक रिपोर्ट, जो आपको बताएगा कि कौन सा शो अपनी जगह से नीचे फिसला और कौन रहा टॉप में बरकरार।
पिछले कई सप्ताह से कुमकुम भाग्य टीआरपी लिस्ट में नंबर एक पर था। इस सीरियल को कोई भी मात नहीं दे पा रहा था। लेकिन इस बार पासा कुछ ऐसा पलटा कि ये शो टॉप 5 में से भी बाहर निकल गया और नंबर एक पर आ गया कृस्टल डिसूज़ा का 'ब्रह्मराक्षस'।
इसके बाद नंबर 2 पर रहा रुबीना डिलाइक का सीरियल 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की'। इस सीरियल ने 11304 अंक पाए। सीरियल का अनोखा कॉन्सेप्ट निश्चित रूप से दर्शकों को पसंद आ रहा है।
स्टार प्लस का सीरियल 'साथ निभाना साथिया' 9829 अंकों के साथ नंबर 3 पर है। इस सीरियल ने नंबर तीन की स्थिति को पिछले हफ्ते की तरह ही बरकरार रखा है।
दिव्यांका त्रिपाठी का सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' 9551 अंकों के साथ नंबर 4 पर है। एसिड हमले वाला ट्रैक दिखाने की वजह से इस सीरियल ने दर्शकों को अपनी तरफ जरूर खींचा है।
आखिर में कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो' 8968 अंकों के साथ टीआरपी लिस्ट में पांचवे स्थान पर है।
टॉप पांच के बाद छठे नंबर पर रहा दीया और बाती हम।


Click it and Unblock the Notifications

















