नागिन 2 का धमाकेदार ट्विस्ट..कुछ ऐसा होगा FIRST एपिसोड!
टेलिवीज़न पर काफी पॉपुलर हुए सीरियल नागिन का दूसरा सीज़न आपसे ज्यादा दूर नहीं है। 8 अक्टूबर को इसका पहला एपिसोड आपकी सारी एक्साइटमेंट दूर करने के लिए आ रहा है। आप सभी को इस सीरियल का जितना इंतज़ार है उतना ही इंतज़ार इसका भी होगा कि इसकी शुरुआत कैसे होगी, या इसके पहले एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा।

Tv रिपोर्ट..बस ब्रेक लेने गया था कुमकुम भाग्य..ब्रह्मराक्षस को बुरी तरह पछाड़ा!
तो चलिए आपकी थोड़ी सी एक्साइटमेंट को विराम लगाते हुए हम आपको बताते हैं कि इस सीरियल के पहले एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा। दरअसल, इस सीरियल की शुरुआत वहीं से होगी जहां इसके पहले सीज़न का अंत हुआ था।
सीरियल के अंत में दिखाया गया था कि शिवन्या मां बनने वाली हैं, इस सीजन की शुरुआत वहीं से होगी। शिवन्या अब मां बनने वाली है। रितिक और शिवन्या अपनी जान बचाने के लिए भागते हैं और फिर शिवन्या एक बेटी को जन्म देती है। इसके तुरंत बाद सीरियल एक लीप लेगा।
कोई कितना भी मज़ाक उड़ा ले..दुनिया तो इन्हीं की दिवानी है!
टाइम लीप के बाद, मौनी की बेटी शिवांगी बड़ी हो गई है। मां-बेटी दोनों देहरादून में रहती हैं और शिवन्या भगवान से प्रार्थना करती रहती है कि उसकी बेटी नागिन ना बने। जैसा कि प्रोमो में दिख रहा है, शिवांगी को यह सच तभी पता लगेगा जब वह 25 साल की हो जाएगी।
वहीं शेषा यानी अदा खान बिल्कुल नए अवतार में दिखेंगी। पिछले सीजन में उन्हें महिषमाती ने पकड़ लिया था, इस सीजन में वह रुचिका बनेंगी, जो रहेजा के परिवार में रहती है।
खबर है कि शो में आपको करनवीर बोहरा भी नज़र आएंगे। वह रुचिका के मंगेतर के रूप में नजर आएंगे। इस तरह से इस सीजन में भी खूब सस्पेंस और रोमांस देखने को मिलेगा।
गौरतलब है कि नागिन के पहले सीज़न ने लोगों का काफी ध्यान आकर्षित किया था। टीआरपी की लिस्ट में ये सीरियल काफी टॉप पर रहा था। रितिक और शिवन्या उर्फ मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी की जोड़ी को इसमें काफी पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications






