दिव्यांका-विवेक की शादी की कुछ दिलचस्प बातें!
टेलीविज़न की सबसे क्यूट जोड़ी और मच अवेटेड वेडिंग का दिन काफी करीब आ गया है। आठ जुलाई को दोनों हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस जोड़ी को देश के कितने लोग पसंद करते हैं ये आप उनकी फैन फॉलोइंग से पता लगा सकते हैं। दिव्यांका को तो हर घर ने काफी प्यार दिया है।

आप सबके मन में दिव्यांका की शादी को लेकर काफी एक्साइटमेंट होगी। तो चलिए हम आपको इनकी शादी से जुड़ी काफी सारी बातें बताएगे जिसे पढ़कर आप खुश होंगे। और दिव्यांका के फैन होने के नाते तो आपको इन बातों के बारे में तो जानना ही चाहिए।
वेन्यु
दिव्यांका-विवेक की शादी दिव्यांका के होमटाउन भोपाल में होगी। इनकी शादी बिल्कुल पारंपरिक ढंग से होगी। विवेक बारात लेकर 7 जुलाई को भोपाल पहुंचेंगे और उसी दिन संगीत सेरेमनी होगी फिर अगले दिन शादी होगी। बताया जा रहा है कि ये दोनों मुंबई में अपने खास-खास लोगों को रिसेप्शन पार्टी भी देंगे।
कॉस्ट्यूम
विवेक ने पहले ही कहा था कि वो फैशन से ज्यादा रू-ब-रू नहीं है इसलिए वो अपने लिए मेल फैशन डिजाइनर हायर करेंगे। वहीं दिव्यांका का लहंगा उन्हीं के ससुराल से आएगा। उम्मीद लगाई जा रही है कि दिव्यांका लाल रंग के लहंगे में नज़र आएंगी।
शॉपिंग
दोनों ही एक्टर अपने-अपने शो में काफी बिजी रहते हैं। जिस कारण उनके परिवार वाले उनके लिए शॉपिंग कर रहे हैं। दोनों की फैमिली सभी चीज़ों के बारे में इनसे डिस्कस कर लेते हैं। हां दिव्यांका कभी-कभी शूटिंग से टाइम निकालकर शॉपिंग करने चली जाती हैं।
शादी की तैयारियां
दिव्यांका और विवेक दोनों ही ज्यादा से ज्यादा शूटिंग करने में लगे हुए हैं। ताकि दोनों के सीरियल्स पर उनकी छुट्टी के दौरान कोई फर्क न पड़े। दिव्यांका इन दिनों ओवरटाइम भी कर रही हैं। वहीं विवेक अपने नए शो कवच के साथ-साथ ये हैं मौहब्बतें के लिए शूटिंग कर रहे हैं। प्रोडक्शन हाउस ने विवेक को शॉपिंग के लिए 10 दिन में एक बार छुट्टी लेगे की इजाज़त दी हुई है।
हनीमून
बताया जा रहा है कि जैसे ही ये दोनों अपनी शादी के सारे फंक्शंस खत्म कर लेंगे उसके बाद दोनों अपने हनीमून के लिए निकल जाएंगे। विवेक ने हनीमून डेस्टिनेशन सरप्राइज़ रखा हुआ है। उम्मीद है कि दोनों विदेश में ही अपना हनीमून मनाएंगे।
[बस कुछ दिन और....फिर होगा टीवी के बेस्ट कपल का मिलन!]


Click it and Unblock the Notifications