राखी सावंत और आदिल के रिश्ते का जानिए पूरा सच, कौन है वो तीसरी लड़की जिसकी वजह से दोनों हुए अलग

Rakhi-Adil

हिंदी मनोरंजन जगत की अदाकारा राखी सावंत अपने दूसरे पति आदिल से अलग हो गई है जो कि काफी बड़ा ड्रामा बन गया है। इसको लेकर दोनों ने पहले तो अपने अपने पक्ष मीडिया के जारिए से सबके सामने रखे और उसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर सफाई दी। इसके बाद दोनों के रिश्ते में कोई तीसरी लड़की का नाम भी सामने आया जिसका राखी ने खुद खुलासा किया।

लगभग 8 महीने पहले राखी ने आदिल खान के साथ शादी की थी, जिसका खुलासा कुछ समय पहले ही हुआ। हालांकि अब राखी का कहना है कि आदिल उन्हें छोड़कर जा चुके हैं। जब से राखी और आदिल खान की शादी का खुलासा हुआ, तब से अब तक इस मामले में बहुत कुछ हुआ।

खुद राखी ने आदिल से अलग होने को लेकर कहा है कि आदिल किसी और लड़की की वजह से उन्हें छोड़कर गए हैं। राखी ने बताया, बहुत मौके दिए, लेकिन अब ये आदिल फाइनली मुझे छोड़कर जा चुके हैं उस लड़की के पास। और मैं ये देखना चाहती हूं कि तनू जो बीवी का नहीं हुआ वो तेरा भी नहीं होगा, चैलेंज। एक साल से वो मेरे साथ है, आज मेरे सीने में दर्द है। मेरे पति को तुमने छीन लिया, मेरा पति चला गया। जो तुमने मुझे गालियां दी हैं, उसके सारे ऑडियो और वीडियो हैं मेरे पास।

तो इस तरह से यह तो सामने आ गया है कि राखी और आदिल के बीच किसी तीसरी लड़की का आना दोनों के लिए मुसीबत बन गया।

गौरतलब है कि इस शादी को आदिल के लिए राखी ने अपना धर्म भी बदल लिया और कई सारी चीजें की जिससे शादी बनी रहे परंतु दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं रहा। मनोरंजन जगत में अपने विवाद और ड्रामा के चलते आज के वक्त में राखी को हर कोई जगत ही है, कई सारे राखी के फैंस हैं और कई सारे ऐसे लोग भी हैं जिनको राखी पसंद नहीं हैं। लेकिन हां यह तो सच है कि राखी को जानते सब है क्योकिं मनोरंजन जगत में अपने अलग अंदाज से पहचान बनाई है।

Read more about: rakhi adil
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X