झलक दिखलाजा 9 में जैकलीन की फीस..जानकर रह जाएंगे दंग!
कलर्स का मशहूर डांस रिएलिटी शो झलक दिखलाजा अपने जज, सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स की वजह से काफी पॉपुलर रहता है। झलक के पिछले सीज़न में आपने उन्हीं सेलेब्रिटी को इस शो में देखा होगा जो फ्री थे और उस समय किसी भी फिल्म या सीरियल में काम नहीं कर रहे थे।

लेकिन जब पता चला कि जैकलिन फर्नांडिस इस शो में बतौर जज बन कर सामने आ रही हैं, तो सब हैरान रह गए। ऐसा क्यों हुआ, ये हम आपको बताते हैं। दरअसल, सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, जैकलिन को झलक कर प्रति एपिसोड के लिए एक करोड़ रुपए की रकम दी जा रही है।
इस सुपरस्टार की क्या किस्मत..एक एक्ट्रेस बनीं 'पत्नी' तो एक बनीं 'बहन'!
लेकिन जब इस बारे में जैकलीन से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो लोगों के सामने ज्यादा से ज्यादा रहना चाहती हैं। इसी के साथ पिछले दिनों ये खबर भी आई थी कि झलक को होस्ट करने के लिए मनीष पॉल को 2.5 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड में अपने सात साल के करियर में जैकलिन सलमान खान, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर जैसे सितारों के साथ काम कर चुकीं हैं।
#BiggBoss10 : देखते हैं कौन टिक पाएगा इनके सामने!
हाल ही में जैकलीन फिल्म 'ढिशूम' में जॉन अब्राहम और वरुण धवन के साथ नजर आईं। गौरतलब है कि जैकलीन 2006 की मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकी हैं। उन्हें 2010 का सर्वश्रेष्ठ नई अभिनेत्री का आईफा और स्टारडस्ट पुरस्कार फिल्म 'अलादीन' के लिए दिया गया था। जैकलिन वर्तमान में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं।


Click it and Unblock the Notifications











