B'DaySpcl..इतना इंतज़ार तो कभी शाहरुख और सलमान का भी नहीं हुआ!
आज टेलिवीज़न के जाने मानें एक्टर राम कपूर का बर्थडे है। इसी के साथ आज वो हो गए हैं पूरे 43 साल के। यूं तो राम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी, लेकिन करियर में आगे बढ़ते बढ़ते राम को कभी पीछे देखने की ज़रूरत नहीं पड़ी, और वो छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक के सफर पर आसानी से चल पड़े।
SHOCKING! सिया के 'राम' को मिला 'खूनी खत'..उड़े होश!
जी हां..ऐसा ही है राम कपूर का जीवन। राम कपूर एक ऐसे अभिनेता हैं जो ज़ी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'कसम से' में जय वालिया के किरदार के चित्रण के लिए खासे मशहूर हुए। इसी के साथ इनका एक और सीरियल मशहूर हुआ जिसका नाम है 'बड़े अच्छे लगते हैं'।
'ब्रा' विवाद ही नहीं..और भी बहुत कुछ किया है प्रिया मलिक ने!
इस सीरियल में तो राम और साक्षी की जोड़ी तो सुपरहिट साबित हुई थी। यही नहीं, राम ने टीवी सीरियल्स के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है। इन्हीं में से एक फिल्म हैं 'कुछ कुछ लोचा है'। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए डायरेक्टर ने राम का पूरे तीन साल तक इंतज़ार किया है।
हैरान रह गए ना..ये बात उस दौरान खुद राम ने ही बताई थी। राम ने कहा था ''मैं शाहरुख या सलमान नहीं, फिर भी मेरा इंतजार किया गया''। राम के बारे में हम यहां जितनी बात करेंगे उतनी कम पड़ेगी। स्लाइड्स पर क्लिक कर के जानें राम के बारे में और भी बातें..


Click it and Unblock the Notifications











