Bigg Boss 16 की प्रतियोगी मान्या सिंह के पिता चलाते थे ऑटो, पहले जीता ताज अब बिग बॉस में मचाएंगी धमाल

know-bigg-boss-16-contestant-manya-singh-who-won-miss-india-runner-up-title-in-2020

बिग बॉस 16 की शुरुआत हो चुकी है और पहले एपिसोड में सलमान खान अपने दर्शकों को शो के प्रतिभागियों से रूबरू करवाया। बिग बॉस का 16वां सीजन कई मायनों में खास है। इस रियलिटी शो के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि बिग बॉस खुद भी गेम खेलेंगे। शो के पहले एपिसोड में सलमान खान एक-एक कर प्रतिभागियों का चेहरा दर्शकों के सामने लेकर आए।

बिग बॉस 16 में कई दिलचस्प प्रतिभागी शामिल हुए हैं। वहीं, शो की प्रतिभागी मान्या सिंह पहले ही एपिसोड से सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर भी मान्या सिंह के लगातार चर्चे हो रहे हैं लेकिन, क्या आप मान्या सिंह के बारे में जानते हैं। मान्या सिंह 2020 में मिस इंडिया प्रतियोगिता की रनर अप रह चुकी हैं। अब मान्या सिंह बिग बॉस में गेम खेलती नजर आएंगी।

गरीब परिवार में जन्मीं मान्या ने किया संघर्ष

मान्या सिंह की अब तक का सफर का दिलचस्प और सराहनीय रहा है। उन्होंने बचपन से ही सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने और इसे जीतने का सपना देखा था। गरीब परिवार में जन्मीं मान्या सिंह ने कठिनाइयों के बीच भी अपने सपनों का पीछा करना नहीं छोड़ा। उन्होंने आखिरकार 2020 में फेमिना मिस इंडिया का ताज जीता और उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई।

पिता चलाते थे ऑटो

मान्या सिंह के पिता ऑटो ड्राइवर थे। उत्तर प्रदेश में जन्मीं मान्या सिंह ने कभी पैसों को बचाने के लिए पैदल चलती थीं, तो कभी भूखी भी रह जाती थीं। उनकी पढ़ाई पूरी करने के लिए उनकी मां ने जेवर तक गिरवी रख दिए थे। सलमान खान के सामने उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद भी किया।

सलमान भी हुए इमोशनल

मान्या ने कहा- 'लोगों को लगता है कि मिस इंडिया रनर अप होने के बाद लाइफ अच्छी हो जाती है। मजा आता है, लेकिन ऐसा नहीं है। मिस इंडिया के कॉम्पटीशन के बाद मुझे 2 साल के बाद एक विज्ञापन मिला। मेरा स्ट्रगल जारी था। मैं काम पर जाती तो लोग मेरे कलर पर कॉमेंट करते। बोलते कि, मिस इंडिया रनर अप बनने के कुछ नहीं होता जाओ यहां से। मैं तो जूनियर आर्टिस्ट बनकर भी काम करना चाहती हूं। लेकिन, मिलता ही नहीं है काम। वहीं, मेरे पेरेंट्स दोगुना मेहनत करते हैं। मुझे काम चाहिए, इसलिए यह शो मेरे लिए जरूरी है।'

सलमान ने दिया भरोसा

सलमान खान ने मान्या सिंह को भरोसा दिया कि उन्हें बिग बॉस के बाद जरूर काम मिलेगा। सलमान खान ने कहा- 'मैं गारंटी से बोलता हूं कि आपको काम जरूर मिलेगा। आप अच्छा खेलोगे और दर्शकों का दिल जीत लोगे तो आप बहुत आगे जाओगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X