कौन हैं विशाल कोटियन: महाभारत, देवों के देव महादेव जैसे शोज में दिख चुके हैं ये बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट
देवों के देव महादेव, महाभारत, विघ्नहर्ता गणेश और अकबर का बाल बीरबल जैसे पॉपुलर टीवी शोज में अपनी भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय, एक्टर विशाल कोटियन बिग बॉस 15 का हिस्सा बन चुके हैं। विशाल कोटियन सलमान खान को अपना 'द्रोणाचार्य' कहते हैं। लेकिन बॉलीवुड में उनके पसंदीदा अभिनेता रणवीर सिंह हैं।
बिग बॉस 15 में एंट्री के दौरान विशाल कोटियन ने कहा कि सलमान खान उनके द्रोणाचार्य हैं और उन्हीं की बदौलत वह लाइफ में आगे बढ़ पाए हैं। उन्होंने एक किस्सा बताते हुए कहा कि जब वह चौथी क्लास में थे तो उस वक्त उन्होंने सलमान की रिलीज हुई फिल्म 'वीरगति' की टिकट ब्लैक में बेचकर फीस भरी थी।

इसके बाद जब वह 9वीं क्लास में आए तो तब सलमान खान की फिल्म 'बंधन' रिलीज हुई थी। उन्होंने 'बंधन' फिल्म की टिकटें ब्लैक में बेचकर 9वीं क्लास की स्कूल फीस भरी थी। विशाल ने बताया कि वह बहुत ही गरीब परिवार से आते हैं और मुंबई के दगड़ी चॉल इलाके में रहते थे। स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी कि फीस भर पाते। लेकिन उन्होंने अपने सपनों पर गरीबी को हावी नहीं होने दिया।
विशाल ने फाइनेंस में एमबीए किया है। साल 1998 में अभिनेता ने एंटरटेनमेंट जगत में अपनी यात्रा शुरू की। उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और फिर कई क्षेत्रीय फिल्मों में अभिनेता बन गए।
साल 1998 में वो टीवी शो 'दिल विल प्यार व्यार' में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने 'फैमिली नंबर 1', 'शश्श कोई है', 'दिल है फिर भी हिंदुस्तानी', 'ऐसा देश है मेरा', 'सीआईडी' और 'प्यार में ट्विस्ट' समेत कई टीवी शोज किए। विशाल कोटियान ने साल 2008 में मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म 'Don Muthu Swami' में काम किया था।
उनकी प्रमुख भूमिकाओं में से एक टीवी शो 'अकबर का बाल बीरबल' में बीरबल की भूमिका निभा रही है। रिपोर्ट्स थी कि अभिनेता को इस साल सगाई करनी थी और साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाना था। हालांकि उन्होंने अपने मंगेतर के नाम का खुलासा नहीं किया है।
विशाल कोटियन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव नहीं है, लिहाजा उनके प्रशंसकों के लिए उन्हें बिग बॉस 15 के घर में देखना काफी दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications












