कौन हैं विधि पांड्या: कई पॉपुलर टीवी शोज में काम कर चुकी हैं ये बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट
रिएलिटी शो बिग बॉस 15 की शुरुआत हो चुकी है और शो ने पहले ही एपिसोड के साथ सुर्खियां बटोरना भी शुरु कर दिया है। घर के अंदर लड़ाई, झगड़ा, कनेक्शन बनना.. सब शुरु हो चुका है। इस बार कलर्स के इस शो में टेलीविजन और फिल्म जगत से 17 कंटेंस्टेंट शामिल हुए हैं।
उड़ान, बालिका वधू और तुम ऐसे ही रहना जैसे पॉपुलर टेलीविजन शोज में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री विधि पांड्या बिग बॉस 15 में नजर आ रही हैं। कई सालों से टेलीविजन में सक्रिय रहने के बाद, सीरियल उड़ान में अपने किरदार इमली से विधि को बहुत पहचान मिली।

अब रियलिटी शो बिग बॉस के माध्यम से अपने रियल अवतार में फैंस के सामने आने को तैयार हैं। पिंक फ्लोरल लहंगा पहने विधि ने लोकप्रिय ट्रैक "परम सुंदरी" पर डांस करते हुए शो में एंट्री ली थी। वह सलमान से मिलने के लिए काफी उत्साहित थी और उन्होंने खुद को एक मेहनती लेकिन आलसी लड़की बताया।
महाराष्ट्र के मुंबई में जन्मी विधि ने सेंट लॉरेंस हाई स्कूल मुंबई से पढ़ाई की है। इसके बाद सोफिया कॉलेज मुंबई से ग्रेजुएशन किया है। साल 2014 में विधि ने टीवी सीरियल तुम ऐसे ही रहना से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस शो में वह किरण माहेश्वरी के किरदार में नजर आई थी। इसके बाद उन्होंने मशहूर धारावाहिक बालिका वधू में निधि आनंद का रोल निभाया था। इसके अलावा विधि क्राइम पेट्रोल के भी कुछ एपिसोड्स में नजर आ चुकी हैं।
फिलहाल बिग बॉस के घर में विधि दर्शकों कितना एंटरटेन कर पाती हैं और कब तक टिकी रह पाती हैं, देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications











