कौन हैं बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट ईशान सहगल- मॉडलिंग से एक्टिंग तक का सफर

बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट ईशान सहगल एक मॉडल और अभिनेता हैं और अपने चार्म से सबका ध्यान खींचने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बिग बॉस प्रीमियर की रात ईशान और उमर रियाज को सुल्तानी अखाड़ा ले जाया गया, जहां डोनल के साथी का फैसला किया जाना था। पहले दिन ही रियाज से अपनी लड़ाई को लेकर ईशान सुर्खियों में आ गए थे। टास्क के बाद दोनों प्रतियोगियों को बिग बॉस के जंगल भेज दिया गया। ईशान निश्चित रूप से इस सीज़न में देखने लायक एक प्रतियोगी है।

26 वर्षीय ईशान सहगल का इंस्टाग्राम देखकर कहा जा सकता है कि वो फिटनेस को लेकर सजग हैं। उनके सोशल मीडिया पेज उनके वर्कआउट सेशन के बारे में पोस्ट से भरे हुए हैं।

Know all about Ieshaan Sehgaal

बता दें, ईशान दिल्ली से हैं और बॉडीबिल्डर भी हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने से पहले ईशान सहगल जेट एयरवेज में क्रू मेंबर थे। अभिनेता बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने जल्द ही वो नौकरी छोड़ दी।

फिर कई दफा ऑडिशन देने के बाद, ईशान को एमटीवी के शो फनाह में एक भूमिका मिली। वह 'कौशिकी' सीरीज का भी हिस्सा थे। ईशान मॉडलिंग और एक्टिंग के अलावा म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। हाल ही में बानी जे के साथ म्यूजिक वीडियो हंटर में वो नजर आए थे। ईशान ने भी स्टार प्लस के चर्चित शो 'रिश्तों का चक्रव्यूह' में भी काम किया है।

ईशान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है, जिसमें बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा उनके साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखाई दे रही हैं। ये थ्रोबैक वीडियो साल 2016 में रिलीज हुआ था। जाहिर है ईशान और माहिरा एक दूसरे को पहले से ही जानते हैं।

अब बिग बॉस 15 को ईशान सहगल के करियर की नई पारी मान सकते हैं। इस रिएलिटी शो से उन्हें काफी फेम मिलने की उम्मीद है। शो में टिके रहने के लिए उनका गेम क्या होगा.. देखना दिलचस्प है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X