B'DaySpcl..सुपरमॉडल से बनीं आइटम क्वीन..बिग बॉस में खूब कंंट्रोवर्सी..फिर भी नंबर वन...!
बेहतरीन एक्ट्रेस, बेहतरीन डांसर, मॉडल गौहर खान का आज जन्मदिन है। 23 अगस्त 1983 को जन्मीं गौहर आज 33 साल की हो गई हैं। आज की तारीख में गौहर खान टीवी, सिनेमा और मॉडलिंग, तीनों जगत का जाना माना नाम बन चुकी हैं। वह एक मल्टी टैलेंटेड एक्ट्रैस हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है की सुपरस्टार एक्ट्रेस हॉस्पिटल में...SAD!
2002 में 18 साल की उम्र में गौहर खान ने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इसमें वो चौथे स्थान पर आई थीं। वह अब तक मनीष मल्होत्रा, रितु कुमार, पायल जैन और नीता लुल्ला जैसे डिजाइनर्स के लिए रैम्प वॉक कर चुकी हैं। गौहर को पहली बार एक म्यूजिक वीडियो में देखा गया। उसके बाद उन्होंने ज़ूम टीवी पर एक शो को भी होस्ट किया।
टीवी का क्यूट स्टार बना 'स्टार ऑफ द ईयर'..दुबई में मिला अवॉर्ड!
गौहर ने एक डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भी अपने डांस का जलवा बिखरा। इसके अलावा उन्होंने मधुर भंडारकार की फिल्म 'आन' में उन्होंने एक गाना किया था। गौहर सब से ज्यादा चर्चा में आईं फिल्म 'इशकजादे' में किए अपने आइटम नंबर से। इन सबके अलावा भी गौहर के बारे में ऐसी कई बाते हैं जिन्हें शायद आप नहीं जानते होंगे। आज इनके बर्थडे के मौके पर हम आपको इनकी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे..


Click it and Unblock the Notifications