अच्छे खासे कपल थे..इनकी एंट्री ने बैंड ही बजा दी!
इन दिनों टेलिवीज़न पर विवियन डिसेना और उनकी पत्नी वाहबिज़ के टूटते रिश्ते की खबर ने कब्ज़ा कर रखा है। पहले इस खबर की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन जब से विवियन ने खुद इस खबर पर मुहर लगा दी है, तभी से इनके टूटते रिश्ते के बारे में अलग-अलग अनुमान लगाए जा रहे हैं।

खबर में गर्माहट और भी ज्यादा तब आई जब कहा गया कि इन दोनों के रिश्ते के टूटने का कारण है लव ट्राइएंगल। बताया जा रहा था कि वाहबिज़ की विपुल से गहराती दोस्ती इनके रिश्ते में दरार लाने का एक कारण हो सकती है। लेकिन हाल ही में वाहबिज़ और विपुल दोनों ने ही इन खबरों का खंडन किया है।
आखिर माजरा क्या है..सब बोले जा रहे हैं..लेकिन जिसे बोलना चाहिए वो हैं SILENT!
बहरहाल, इन दोनों के रिश्ते में आई दरार का ठीक से कारण तो पता नहीं चला है, लेकिन आगे हम इनके अलावा बात करेंगे टीवी के फेमस लव ट्राइएंगल के बारे में। ये ऐसे रिश्ते बने जो एक लव ट्राइएंगल के चलते टूट गए। आइए नज़र डालते हैं उन कपल पर..
काम्या पंजाबी-करन पटेल-अंकिता भार्गव
सीरियल ये हैं मोहब्बतें के रमन यानि करन पटेल अंकिता भार्गव से शादी करने से पहले टेलिवीज़न एक्ट्रेस काम्या पंजाबी के साथ रिलेशन में थे। लेकिन करन ने काम्या से शादी न करके अंकिता से शादी की।
OUCH..सलमान के शो में आने से इन्होंने किया मना..लेकिन क्यों!
पायल रोहतगी-राहुल महाजन-मोनिका बेदी
बिग बॉस' के घर में राहुल महाजन और पायल रोहतगी की कोज़ी ट्यूनिंग तो आपको याद ही होगी। आखिर उस समय की हॉट गॉसिप जो थी वह! वैसे 'बिग बॉस' से पहले वे एक दूसरे को डेट भी तो कर रहे थे। खैर, फिर बाद में राहुल का दिल मोनिका बेदी पर आ गया था। यहां तक कि राहुल ने तो मोनिका को घुटनों पर होकर शादी के लिए प्रपोज़ तक कर डाला था।
युविका चौधरी-प्रिंस नरूला-नोरा फतेही
प्रिंस नरूला युविका चौधरी और नोरा फतेही के साथ रिलेशन में रह चुके हैं। प्रिंस नरूला ने इन दोनों हसीनाओं से अपने प्यार का इज़हार किया था
श्रद्धा निगम-करन सिंह ग्रोवर-निकोल
करन सिंह ग्रोवर ने श्रद्धा निगम के साथ 30 दिसंबर 2008 को शादी की थी। लेकिन शादी के 10 महीने बाद ही करण श्रद्धा के पीठ पीछे अभिनेत्री जेनिफर विंगेट और निकोल के साथ इश्क लड़ाने लगे। अपने पति के इस हरकत से श्रद्धा ने करण को छोड़ दिया।
निकोल-करन सिंह ग्रोवर-जेनिफर विंगेट
'दिल मिल गया' के सेट पर करण सिंह ग्रोवर और पूर्व पत्नी जेनिफर का दिल मिला और दोनों के बीच मोहब्बत की एक नई दास्तां शुरू हो गई। आपको बता दें कि करन और जेनिफर की शादी 2012 में हुई थी। दोनों ही एक जमाने में एकदसरे से बेहद प्यार करते थे।
जेनिफर विंगेट-करन सिंह ग्रोवर-बिपाशा बसु
इसके बाद करन सिंह ग्रोवर का दिल आ गया बिपाशा बसु पर। फिर वो जेनिफर से भी अलग हो गए और बाद में बिपाशा बसु से उन्होंने शादी कर ली।
कुणाल कपूर-सृति झा-हर्षद चोपड़ा
एक्ट्रेस सृति झा पहले हर्षद चोपड़ा को डेट कर रही थीं, लेकिन बाद में पता चला कि अब वो कुणाल कपूर को डेट कर रही हैं।
अदा खान-अंकित गेरा-रूपल त्यागी
रीटेक से घबराए ये एक्टर..मशहूर डायरेक्टर के साथ काम करने से किया मना!
अदा खान और एक्टर अंकित गेरा एक समय में बहुत अच्छे कपल माने जाते थे। अदा तो अंकित से शादी तक करने का प्लान कर रही थी। लेकिन इन दोनों के रिश्ते में दरार तब आई जब अदा को पता चला कि अंकित एक साथ दो लड़कियों को डेट कर रहे हैं। वो दूसरी लड़की थी रूपल त्यागी। बाद में जब इसका खुलासा हुआ तो अंकित दोनों से दूर हो गए।


Click it and Unblock the Notifications




















