..................... know about more controversies of Kapil Sharma - Hindi Filmibeat

सिर्फ कॉमेडी नहीं..कंट्रोवर्सी में भी कुछ कम नहीं है कपिल शर्मा..लंबी है लिस्ट!

By Shivani Verma

कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपने ही ट्वीट के कारण फंसते चले जा रहे हैं। उनका पीएम मोदी को टैग कर के अच्छे दिनों पर सवाल उठाना उन्हीं पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि ये मुद्दा राजनीतिक मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। कपिल ने पिछले दिनों भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद से ही वो विवादों में फसते हुए दिख रहे हैं।

Kapil

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि कपिल सुर्खियों में आ रहे हों। इससे पहले भी कई बार कपिल सुर्खियों में आ चुके हैं। तो आप हम आपको उन्हीं विवादों से रू-ब-रू कराएंगे, जिनके बाद से कपिल सुर्खियों में छाए रहे।

ट्वीट विवाद

ट्वीट पर मचा बवाल..घर छोड़कर भागे कपिल शर्मा!

ये तो हाल ही का विवाद है। जिसमें कपिल फंसते दिखाई दे रहे हैं। कपिल ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए 'अच्छे दिन' पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया था कि 'मैं पिछले पांच साल से 15 करोड़ रुपये टैक्स भर रहा हूं। इसके बावजूद अपना ऑफिस बनाने के लिए मुझे बीएमसी को 5 लाख की घूस देनी होगी।' बाद में इस ट्वीट को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए एक और ट्वीट किया, 'क्या ये हैं अच्छे दिन?' बस..अब तक कपिल विवादों में हैं।

कलर्स के साथ विवाद

कपिल का शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' कलर्स चैनल पर आता था। लेकिन अचानक से इस शो को कलर्स पर से बंद कर दिया गया था, जिसके बाद कपिल नया शो लेकर आए, जो अब सोनी चैनल पर आता है। कपिल का शो कलर्स से बंद होना भी काफी विवाद का विषय रहा था।

"जब प्रत्युषा मामले में कुछ नहीं बिगड़ा तो तू क्या बिगाड़ लेगी"

सुनील ग्रोवर के साथ विवाद

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गुत्थी का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर ने जब इस शो को छोड़ा तब भी काफी विवाद हुआ था। बताया जा रहा था कि दोनों के बीच पैसों से संबंधित कोई मसला था, जिस कारण सुनील ने इस शो को अलविदा कर दिया था।

#BiggBoss10..सलमान खान की खास सलाह..ऐसा-वैसा कुछ नहीं चलेगा!

प्रियंका चोपड़ा

एक बार कपिल शर्मा और प्रियंका चोपड़ा को एक साथ एक अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट करना था। फंक्शन के दौरान कॉमेडियन कपिल शर्मा को प्रियंका चोपड़ा पर इतना गुस्सा आया कि उन्होंने शो में माइक और ईयरफोन फेंक दिया। कपिल और प्रियंका एक अवॉर्ड शो को होस्ट कर रहे थे, इसी दौरान प्रियंका मेकअप रूम में चली गई जहां उन्हें तीन घंटे लग गए। बाद में जब वो स्टेज पर लौटीं तो उन्होंने कहा, "मैं अभी भी तैयार नहीं हूं।" इस बात पर कपिल भड़क गए और उन्होंने माइक फेंक दिया।

सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग

कपिल को सोहेल खान के 'सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग' (CCL) के अगले सीजन में एक्स्ट्रा इनिंग्स को होस्ट करनी थी। स्टार कॉमेडियन ने इन मैचों की होस्टिंग के लिए 1.25 करोड़ रुपये मांगे हैं। अपनी फीस के कारण कपिल काफी सुर्खियों में रहे थे।

प्रेग्नेंट महिला पर जोक

कपिल ने अपने शो कॉमिडी नाइट्स विद कपिल में गर्भवती महिलाओं पर ऐसी टिप्पणी कर दी जो महिला संगठनों को नागवार गुजरी। उन पर अपने मशहूर टीवी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गर्भवती महिलाओं पर आपत्तिजनक जोक सुनाने का आरोप लगा। महिला कमिशन की ओर से इस खबर की पुष्टि की गई कि उन्हें कपिल के खिलाफ इस तरह की शिकायत मिली है। उस महिला का कहना था कि इस अभद्र मजाक पर महिलाओं ने खूब विरोध जताया और कपिल के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X