KKK 14: आसिम रियाज के बाद अब ये कंटेस्टेंट हुईं 'खतरों के खिलाड़ी' से बाहर, सेट पर मचा हंगामा

Khatron ke khiladi season 14: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी जब भी आता है नए टास्क और नए हंगामों के साथ आता है। शो के स्टंट और खूबसूरत लोकेशन फैन्स को बेहद पसंद आती है। बता दें कि इस बार खतरों के सेट पर जितनी मस्ती हो रही है उतनी ही लड़ाई भी हो रही है। जी हां, बीते दिनों शो में आसिम रियाज की बहस हो गई थी। इसके बाद रोहित शेट्टी के साथ तू-तू मैं-मैं होने के बाद शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने उन्हें शो से बाहर निकाल दिया था।
शिल्पा शिंदे हुईं शो से बाहर
बता दें कि इस घटना के बाद आसिम के फैन्स नाराज हो गए थे और शो से निकलने के बाद आसिम ने पोस्ट के जरिए करारा जवाब दिया था, लेकिन अब आसिम रियाज के जाने के बाद अब एक और कंटेस्टेंट हैं जो शो से बाहर हो गई हैं। यह कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि हैं शिल्पा शिंदे। दरअसल शो में शिल्पा शिंदे और अभिषेक कुमार के बीच जमकर लड़ाई होने लगी। यह लड़ाई सीनियॉरिटी को लेकर थी। दोनों की बहस काफी बढ़ गई थी। इसी के साथ ही इमली फेम एक्टर गश्मीर महाजनी को भी जिस तरह के ट्रीट किया गया था वह भी फैन्स को पसंद नहीं आया। फिलहाल तो इस सीजन में जिस कंटेस्टेंट का सफर खत्म हुआ है वह हैं शिल्पा शिंदे।
यूजर्स ने यूं किए कमेंट्स
शिल्पा जैसे ही शो से एविक्ट हुईं उनके फैन्स काफी निराश हुए। वहीं कई लोग ऐसे हैं जो शिल्पा को ट्रोल करते दिखे। एक यूजर ने कहा टास्क के समय मजाक कौन करता है ? तो वहीं दूसरे ने कहा मैडम यह बिग बॉस नहीं है। आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे बिग बॉस सीजन 11 की विनर रह चुकी हैं। शिल्पा को लोग अंगूरी भाभी के नाम से भी जानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











