अब आएगा मज़ा..'भाभीजी घर पर हैं' में एक और धमाकेदार एंट्री!

By Shivani Verma

एंड टीवी के मशहूर कॉमेडी सीरियल में एक और शख्स आपका मनोरंजन करने आ रहा है। और उस शख्स का नाम के.के गोस्वामी। जी हां जल्द ही इस शो में केके गोस्वामी की एंट्री होने वाली है।

[आखिर क्या चल रहा है अंकिता की लाइफ में...Just friends या....!!!!!]

इसका मतबल ये हुआ इस सीरियल में और भी बहुत कुछ इंट्रस्टिंग होता नज़र आएगा। इसी के साथ केके की एंट्री से शो में और भी जान आ जाएगी।

KK Goswami

आपको बता दें कि सीरियल में गोस्वामी आपको अपनी ऑनस्क्रीन बेटी के लिए दूल्हा ढूंढते हुए नज़र आएंगे। जब इस बारे में गोस्वामी से बात की गई तो उन्होंने बताया शो के डायलॉग बहुत अच्छी तरह लिखे गए हैं। जब मैंने इन्हें पढ़ा तो खुद को हंसने से नहीं रोक पाया। मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी इसका आनंद लेंगे।

गौरतलब है कि भाभीजी घर पर हैं सीरियल में सौम्या टंडन, आशिफ शेख, रोहिताश गौड़ और शुभांगी अत्रे जैसे सितारे हैं। गोस्वामी ने बताया कि वह शो की टीम के साथ शूटिंग के मजे ले रहे हैं।

बता दें कि केके गोस्वामी ने इससे पहले कई सीरियल्स में काम किया है। उन्होंने स्टार पर पर आने वाले हॉरर शो श्श्श..कोई है..में गबरू का रोल निभाया था। इसी के साथ उन्होंने सीआईडी सीरियल में भी काम किया है।

केके ने काफी भोजपुरी फिल्में भी की हैं लेकिन देश के कोने कोने में हर बच्चा उन्हें टीवी शो के किरदार गबरू के नाम से जानता है।

भाभीजी घर पर हैं सीरियल में से जब से शिल्पा शिंडे ने भाभीजी के किरदार से मुंह मोड़ा है तब से इस शो की टीआरपी कुछ कम हुई है। जिस वजह से शो में कई नए-नए कलाकारों की एंट्री कराई जा रही है ताकि लोगों का इंट्रस्ट बना रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X