मेरे लिए किसिंग सींस और एक्शन सींस में कोई फर्क नहीं : रणबीर कपूर

Rockstar
कपूर खानदान के छोटे साहबजादे रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रॉक स्टार को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ एक नयी लड़की नरगिस फाकरी नजर आ रही है। फिल्म के प्रोमोस में रणबीर और नरगिस फाकरी के किसिंग सींस को प्रमुखता से दिखाया जा रहा है।

वैसे भी इन दिनों रणबीर-नरगिस के प्रेम प्रंसग के किस्से भी काफी चर्चा में हैं। जब इन सारी बातों के बारे में रणबीर से पूछा गया तो उन्होंने सारी खबरों को खारिज कर दिया और कहा कि उनके लिए फिल्म में किसी भी अभिनेत्री के साथ किसिंग सीन देना एक एक्शन सींस की तरह ही होता है। जिस तरह वो एक एक्शन प्ले करते हैं उसी तरह वो किसिंग सींस भी देते हैं। हालांकि सैकड़ो लोगों के सामने एक किसिंग सींस देना काफी अजीब होता है।

आपको बता दें कि रणबीर कपूर ने ये बातें इंडिया टीवी के मशहूर शो आप की अदालत में कहीं। रणबीर कपूर और नरगिस फाकरी की आने वाली फिल्म रॉक स्टार 11 नवंबर को पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म में रणबीर कपूर एक जाट की भूमिका में हैं। फिल्म की सूफी कव्वाली ने अभी से ही लोगों का दिल चुरा लिया है। रणबीर ने इससे पहले दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के साथ किसिंग सींस दे चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X