फाईटर्स के सामने विवेक ओबरॉय की 'केएलपीडी'

By सोनिका मिश्रा

Kismat, Love, Paisa, dilli
बैंगलोर। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के प्रोडक्शन हाउस द्वारा शुरु किए गए फाईट रियैलिटी शो एसएफएल चैलेंजर्स 'सुपर फाईट लीग' की पहली फाईट के दौरान विवेक ऑबेरोय 5 अक्टूबर को रिलीज हो रही फिल्म 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' केएलपीडी के प्रमोशन के लिए पहुंचे। देश के कोने-कोने से चुन कर लाए गए फाइटर्स के बीच लाइव फ्री स्टाइल की फाईटिंग देखकर विवेक आश्चर्यचकित रह गए।

फाईट देखने के बाद विवेक ने कहा "मैं पहली बार ऐसी फाईट देख रहा हूं। फ्री स्टाईल में इन फाईटर्स को लड़ते हुए देख कर सच में मैं हैरान हूं। मैं पहले भी लड़कियों से डरता था और आज भी डरता हूं।" विवेक ऑबराय लड़कियों को फाईट विंग में एक दूसरे के खिलाफ लड़ते हुए देख काफी हैरान थे। विवेक ने कहा कि लड़कियां आज हर क्षेत्र में आगे हैं। साथ ही उन्होने सभी फाइटर्स का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी काफी अच्छे हैं और यहां आना आप सभी डिसर्व करते हैं।

विवेक ने शो के दौरान कहा कि भारत की आबादी लगभग सवा एक अरब है और यहां कई खेल खेले जाते हैं। लेकिन देश भर में सिर्फ क्रिकेट ही ऐसा खेल है जो कि बहुत लोकप्रिय है। एसएफएल के द्वारा देश में लोगों का दूसरे खेलों की तरफ भी रुझान बढे़गा।

विवेक ऑबेरोय ने शो में अपनी फिल्म 'केएलपीडी' के बारे में बताते हुए कहा कि ये फिल्म एक रात पर आधारित है और उन्होने इस फिल्म में एक पंजाबी लड़के का किरदार निभाया है जिसका नाम लुकेश दुग्गल 'लकी' है और फिल्म में वो लड़कियों के साथ इतने फ्लर्ट करता है कि लोग उसे ठर्की लकी कहकर बुलाते हैं। विवेक ने बताया कि फिल्म की पूरी कहानी एक रात पर बेस्ड है और इस एक रात में पूरे पंजाबी कम्यूनिटि, दिल्ली कल्चर और दिल्ली की नाइट लाईफ को दिखाया गया है। साथ ही विवेक ने अपनी फिल्म और अपने परिवार से जुड़े कई रोचक पहलुओं पर भी चर्चा की। रविवार को रात 10 बजे जूम चैनल पर एसएफएल का यह एपिसोड टेलीकास्ट होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X