..................... Kishwer and Suyyash marriage will be different - Hindi Filmibeat

अब ये कपल शादी के लिए तैयार..लेकिन ना बजेगी शहनाई ना आएगी डोली!

By Shivani Verma

टेली टाउन में इन दिनों शादियों का सीज़न चल रहा है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी के बाद कई कपल आने वाले महीनों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जहां मयंक गांधी की उनकी गर्लफ्रेंड हुनर हैली से शादी की खबरें सामने आ रही हैं तो वहीं धीरज धूपर भी जल्द ही अपनी लेडी लव विनी अरोड़ा से शादी करने वाले हैं।

Kishwer

अब बात चल रही टेली टाउन की शादी की तो टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ी को हम कैसे भुला सकते हैं। हम बात कर रहे हैं किश्वर मर्चेंट और सुयश राय की। जी हां..ये कपल भी जल्द ही इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने वाला है। इन दोनों की होने वाली शादी के बारे में बात करें तो ऐसी खबर सामने आ रही है कि ये दोनों कोर्ट मैरिज करेंगे।

झलक दिखला जा 9..कौन IN कौन OUT..यहां जानें आने वाले रिजल्ट्स!

ये दोनों मेहंदी और संगीत सेरेमनी के बाद सिंपल तरीके से कोर्ट मैरिज करेगा। हालांकि कोर्ट में शादी करने के बाद ये दोनों अपने रिश्तेदारों और दोस्तों और मीडिया के लिए रिसेप्शन पार्टी भी रखेंगे। ये दोनों शादी के बाद किसी खास जगह पर हनीमून पर भी जाएंगे। इनकी शादी इस साल दिसंबर में होगी।

FIRST LOOK: शादी के बाद दिव्यांका त्रिपाठी की पहली झलक.. अति खूबसूरत

सुयश और किश्वर पॉपुलर टीवी सीरियल 'प्यार की यह एक कहानी' (2010-2011) के सेट पर पहली बार मिले थे। चार महीने तक एक-दूसरे को समझने के बाद वे रिलेशन में आए। 2014 में वे 'खुशनुमा' नाम के वीडियो में साथ दिखाई दिए थे। 'बिग बॉस 9' में भी दोनों साथ पहुंचे थे, लेकिन इविक्शन पहले सुयश का हुआ और करीब दो सप्ताह बाद किश्वर भी बाहर हो गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X