किश्वर ने कराया प्री-वेडिंग फोटोशूट....वह भी फुल ऑन टल्ली होकर
जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहीं किश्वर ने एक प्रीवेडिंग फोटोशूट कराया है लेकिन यह फोटोशूट उन्होंने सुयश के साथ नहीं बल्कि किसी और के साथ कराया है, आप भी जाने किसके साथ...
जल्द ही दुल्हन बनने जा रही किश्वर मर्चंट ने हाल ही में एक प्री-वेडिंग फोटोशूट कराया है। इस प्रीवेडिंग फोटोशूट की खास बात यह है कि, उन्होंने यह फोटोशूट अपनी गर्ल-गैंग के साथ कराया है ना कि सुयश राय के साथ।

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि इस फोटोशूट के दौरान किश्वर ने अपने गर्लगैंग के साथ कितनी मस्ती की है। इस फोटोशूट में किश्वर एक लाल रंग के लहंगे में नजर आ रहीं है। जिसमे वह बेहद खूबसूरत लग रहीं है।
अब ये कपल शादी के लिए तैयार..लेकिन ना बजेगी शहनाई ना आएगी डोली!
बता दें, किश्वर का यह मस्ती भरा फोटोशूट 'ब्राइड्स ऑफ़ इंडिया' कल्कि फैशन' और अ नॉटी टेल के द्वारा मुंबई के बार में शूट किया गया है। इस फोटोशूट में उन सभी पलो को उतारने की कोशिश की गयी है, जिसे किश्वर और उनकी गर्लगैंग एन्जॉय कर रही है।
#SUKISH KI SHADI: सुयश-किश्वर की शादी की हिस्सा बनेंगे फैन...जानें कैसे!
तस्वीरों में आप देख सकते है कि जल्द ही सुयश की दुल्हन बनने जा रही किश्वर ने अपने बैचलरहुड के आखिरी दिनों को जमकर एन्जॉय किया है। बता दें, 16 दिसंबर को किश्वर-सुयश शादी के बंधन में बंधने जा रहें है। बता दें, दोनों कोर्ट मैरिज करेंगे ।


Click it and Unblock the Notifications











