मुझे बड़े हीरो के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए बोला गया, कास्टिंग काउच पर किश्वर मर्चेंट का खुलासा
लोकप्रिय एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट हमेशा से ही अपने बेबाक राय और सोच के लिए जानी जाती हैं। हर जरूरी मामले पर वह सोशल मीडिया पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है जब किश्वर मर्चेंट ने अपने करियर को लेकर ये खुलासा किया है।
उन्होंने बताया कि कैसे वह कास्टिंग काउच का शिकार होने से बच गईं। उन्हें एक बड़े हीरो के साथ सोने के लिए बोला गया था। आपको बता दें कि किश्वर मर्चेंट जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने कुछ साल पहले टीवी एक्टर सुरेश राय से शादी की। किश्वर मर्चेंट उन एक्ट्रेसेस में से हैं कि जो अपनी राय रखने में पीछे नहीं हटती हैं।

एक खास इंटरव्यू के दौरान किश्वर ने ये बताया कि कैसे उनके करियर में वो समय भी आया, जो कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए आम बात है। कई बार कलाकारों को अपने करियर की शुरुआत में रोल पाने के लिए कास्टिंग काउट जैसे भयानक माहौल का सामना करना पड़ता है। किश्वर ने ये भी कहा कि वह 40 साल की उम्र में मां बनने की उन्हें काफी खुशी है। वह फिर से जल्द काम पर वापसी करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications