मुस्लिम होकर इस एक्ट्रेस ने 8 साल छोटे हिंदू एक्टर संग रचाई थी शादी, बोलीं- घरवालों ने...

Kishwer Merchant Suyyash Rai Married Life

Kishwer Merchant Suyyash Rai Married Life: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनकी उम्र 43 साल की हो चुकी है। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुयश राय के साथ में शादी कर ली थी। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि एक्ट्रेस ने हिंदू धर्म में शादी रचाई और वह खुद मुस्लिम है।

हैरानी की बात तो यह भी है कि किश्वर मर्चेंट अपने पाती सुयश राय से उम्र में 8 साल बड़ी है। हालांकि अब दोनों का एक बेटा हो चुका है और साथ ही वह अपनी जिंदगी एक खुशहाल तरीके से इंजॉय कर रहे हैं। यह कपल सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए नजर आते हैं।

लेकिन इसी बीच किश्वर मर्चेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे वह सुयश के साथ शादी करने को लेकर बात करती हुई नजर आ रही है। ये वीडियो तब का है जब वह देबिना बनर्जी के पॉडकास्ट पर पहुंची थी। जहां पर उन्होंने अपने और अपने पति के धर्म को लेकर भी बात की थी।

किश्वर मर्चेंट ने कहा था कि "मैं मुस्लिम हूं और मेरे पति सुयश हिंदू हैं। मैं उनसे उम्र में 8 साल बड़ी हूं। सुयश की बहन की शादी भी एक मुस्लिम परिवार में हुई है। इसीलिए हम दोनों में से किसी के लिए भी धर्म कभी भी एक मुद्दा नहीं रहा। सुयश ने जब अपने परिवार वालों को बताया कि वह मुझको पसंद करते हैं और मैं उनसे 8 साल बड़ी हूं तो उन्होंने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया था।"

किश्वर मर्चेंट ने आगे बात करते हुए बताया कि "बाद में काफी मनाने के बाद वह इस शादी के लिए तैयार हो गए थे। सुयश ने अपने परिवार वालों को अच्छे से समझाया था कि वह मुझको पसंद करते हैं और यही एक ऑप्शन है शादी करने का।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि किश्वर मर्चेंट 40 साल की उम्र में मां बनी थी और उन्होंने नेचरली कंसीव किया था। ना तो उन्होंने कोई आईवीएफ लिया था और ना ही एग फ्रीज करवाए थे। किश्वर और सुयश की जोड़ी फैन्स को भी काफ़ी पसंद आती है और दोनों को खूब प्यार भी मिलता है।

Take a Poll

FAQs
Filmibeat Entertainment

More from Filmibeat

Read more about: kishwer merchant suyyash rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X