मुस्लिम एक्ट्रेस ने 8 साल छोटे हिंदू से रचाई शादी, बेटा पहनता मौलाना वाली टोपी और रूद्राक्ष की माला

Kishwer Merchant Love Story

Kishwer Merchant Love Story: फिल्म इंडस्ट्री में काफी सारे ऐसे सितारे होते हैं जो साथ में काम करते-करते एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। यहां तक कि वह धर्म और जाति भी नहीं देखते। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने 8 साल बड़े एक्टर के साथ में शादी रचाई। हम बात कर रहे हैं टीवी की मशहूर एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट की।

किश्वर मर्चेंट टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह 40 साल की उम्र में मां बनी। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने 8 साल छोटे टीवी अभिनेता सुयश राय के साथ में शादी रचाई थी। लेकिन अभी के समय पर वह अपनी सोशल मीडिया से लेकर अपने घर और बच्चों सभी को अच्छे से संभाल रही है।

आज हम आपको किश्वर मर्चेंट और सुयश राय की प्रेम कहानी के बारे में बताने वाले हैं। अभिनेत्री एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं और आपको बता दें कि उनके पति एक हिंदू धर्म से आते हैं। किश्वर मर्चेंट मुंबई की रहने वाली है और टीवी इंडस्ट्री में उन्होंने काफी ज्यादा नाम भी कमाया है।

किश्वर मर्चेंट ने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में की थी। उन्हें शक्तिमान शो में जूलिया के किरदार में देखा गया था। बाद में उन्हें हिप हुर्रे और बाबुल की दुआएं लेती जा जैसे मशहूर शोज में भी देखा गया। एक्ट्रेस को कसौटी ज़िंदगी की सीरियल में भी देखा जा चुका है। साथ ही उन्हें बिग बॉस 9 में भी देखा गया था।

बिग बॉस में इस दौरान किश्वर मर्चेंट के बॉयफ्रेंड सुयश राय भी नजर आए थे। एक्ट्रेस टिकट टू फिनाले तक पहुंच गई थी और 15 लाख रुपए लेकर शो से बाहर आई थी। 27 सालों से लगातार वह इंडस्ट्री में काम कर रही है। सुयश के साथ 2010 में उन्होंने रिलेशनशिप शुरू किया। इससे पहले वह एक्टर पेंटल के बेटे हितेन पेंटल के साथ में रिलेशनशिप में रही।

सुयश और किश्वर मर्चेंट ने 5 से 6 साल एक दूसरे को डेट किया और साल 2016 में शादी कर ली। फिर 2021 में उनके घर पर पहले बेटे का जन्म हुआ। देबीना बनर्जी के साथ पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस ने शादी और उमर को लेकर बात की थी। जहां उन्होंने बताया था कि धर्म कभी भी उनकी शादी के बीच में नहीं आया।

किश्वर मर्चेंट ने बताया कि उनकी बहन ने भी एक मुस्लिम परिवार के लड़के से शादी की और दोनों के बीच में थोड़ा इशू भी था। वह काफी उम्र का था और उनकी सास भी उमर को लेकर थोड़ा सा असहज थी। लेकिन सुयश ने अपनी बात का मान रखा और कहा कि वह शादी करेंगे तो सिर्फ उन्हीं से करेंगे।

More from Filmibeat

Read more about: kishwer merchant suyash rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X