सिर पर टोपी गले मे रुद्राक्ष माला, ट्रोल हुए बच्चा तो भड़की एक्ट्रेस- कौन मुस्लमान राम कहेगा? हराम मानते है

Kishwer Merchant On Hindu-Muslim Baby Troll: टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट साल 2021 में अपने पति सुयश राय बेटे 'निरवैर' का स्वागत किया था। उनका बेटा 3 साल का हो चुका है। अक्सर किश्वर अपने बेटे संग अपना खुशनुमा पल अपने सोशल अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनके वीडियो और फोटो पर खूब प्यार जताते हैं। हालांकि कुछ यूजर्स उन्हें उनके धर्म को को लेकर काफी ट्रोल करते हैं।
हाल ही में उन्होंने अपने बेटे संग एक तस्वीर शेयर की थीं, जिसमें उनका बेटा टोपी पहनने देखा गया था। उनके बेटे को टोपी में देख उन्हें और उनके मासूम बेटे को ट्रोल करने लगे थे। अब इस पर किश्वर मर्चेंट का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपनी भड़ास निकाली है।
पहले तो किश्वर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने अपने पोस्ट में किश्वर ने लिखा- मेरे बेटे को 'स्कल कैप' पहनने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोग उसे 'आतंकवादी टोपी' कह रहे हैं । मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि यह सिर्फ एक टोपी है, जिसका कोई धर्म या आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं है।
इसके बाद किश्वर मर्चेंट ने 'मनी कंट्रोल' से बात करते हुए ट्रोल को जवाब दिया। वहीं ट्रोल होने पर खुलकर बातें की। अभिनेत्री ने कहा कि बहुत से लोग नहीं जानते कि मैं एक मुस्लिम हूं। मैंने एक हिंदू से शादी की है और मैं अपने बेटे निरवैर और पति सुयश के साथ हर त्यौहार मनाती हूं। मैं एक इंसान हूं भले ही मैं एक मुस्लिम हूं लेकिन मैं चर्च और गुरुद्वारा जाती हूं। मैं मंदिर भी जाती हूं।मैं सब कुछ करती हूं। मैं दिवाली, ईद और क्रिसमस भी मनाती हूं। आप कोई भी त्यौहार बताइए, हम उसे मनाते हैं। उन्होंने ट्रोल्स से पूछा क्या कोई मुस्लिम कभी 'भगवान' या ' श्री राम' भी बोलेगा? वे इसे हराम मानते हैं। क्या कोई मुस्लिम कभी मंदिर जाएगा? लेकिन हम अभी भी मस्जिद-मंदिर जाते हैं।
किश्वर आगे कहती हैं कि मुझे लगता है, जब मेरे बेटा छोटा था, तब से वह यह सब देख रहा है। हम घर पर क्रिसमस मनाते हैं, और मेरी मां सांता बन जाती है। हमने वह सब किया है, और फिर एक प्यारे वीडियो के लिए ट्रोल होना बेवकूफी थी। वे लोग बिल्कुल नासमझ हैं, और उनका कुछ नहीं कर सकते। मेरा मतलब है, वे सिर्फ नफरत फैलाने के लिए है।
उन्होंने कहा- "भले ही मैं मुस्लिम हूं, लेकिन मैंने अपने बेटे को हिंदू नाम रखा जिससे लोग खुश और गौरवान्वित महसूस करते हैं, लेकिन उसका मुस्लिम की टोपी पहनना सब कुछ खराब हो गया। वह आतंकवादी हो गया। मुझे सचमुच उन पर दया आती है क्योंकि उनकी सोच और उनके मानक बहुत ही निम्न हैं। और आप इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते क्योंकि मुझे लगता है कि उनकी परवरिश में यही है। उन्हें इसी तरह से पाला गया है। मैं नहीं चाहती कि मेरा बच्चा ऐसा हो, और इसीलिए मैं उसे हर जगह ले जाऊंगी और उसे विश्वास दिलाऊंगी कि ईश्वर वास्तव में एक है।"
किश्वर और सुयश की शादी 16 दिसंबर 2016 को हुई थी> सुयश राय और किश्वर मर्चेंट टेलीविजन के फेमस कपल कहे जाते हैं। सुयश राय हिन्दू पंजाबी फैमिली से हैं जबकि किश्वर मर्चेंट मुस्लिम फैमिली से वास्ता रखती हैं। अलग अलग धर्म होने के कारण दोनों ने कोर्ट मैरिज का सहारा लिया था। शादी के 4 साल बाद कपल ने अगस्त 2021 में अपने बेटे का स्वागत किया था।


Click it and Unblock the Notifications











