40 की उम्र में अचानक प्रेग्नेंट हुई ये हसीना, जानें क्या था एक्ट्रेस का रिएक्शन, बोलीं- 2 महीने तक...

Kishwer Merchant On Pregnancy At 40: टीवी की मशहूर अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट अभी के समय पर प्रदेश से दूर है लेकिन आपको बता दें कि सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैन्स के साथ में इंटरेक्ट करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देती है। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी हुई अपडेट्स शेयर करती हुई भी देखी जाती है।
अब हाल ही में किश्वर मर्चेंट ने देबीना बनर्जी के शो में हिस्सा लिया और यहां पर उन्होंने 40 की उम्र में उन्होंने कैसे कंसीव किया इस बारे में भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि "मुझे पता है कि 40 की उम्र में अचानक से मन बना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। लेकिन जब मैंने कंसीव किया था तो अचानक ही कर लिया था।"
किश्वर मर्चेंट ने आगे कहा कि "2 महीने मुझे थोड़ी सी कमजोरी महसूस हुई और फिर मैं बहुत ज्यादा खाने लगी। मुझे पता ही नहीं चला था कि मैं प्रेग्नेंट हूं और ना ही मुझे समझ आ रहा था। फिर एक दिन मैंने सुयश को कहा कि तुम प्रेगनेंसी स्ट्रिप लेकर आओ और वह लेकर आया था। तब मेरा रिजल्ट पॉजिटिव निकला।"
अभिनेत्री ने कहा कि "मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि सुयश को ये बात मैं किस तरीके से बताऊं। मैं खुद भी हैरान थी और नहीं पता था कि यह सब कब हुआ। लेकिन फिर हम डॉक्टर के पास गए और मुझे पता चला कि मैं 2 महीने से प्रेग्नेंट हूं। मेरा सबसे पहले रिएक्शन डरा हुआ था। तब कोविड चल रहा था।"
किश्वर मर्चेंट ने कहा कि "अचानक से मेरे दिमाग में बहुत सारी चीजें आने लगी। लेकिन फिर मैंने खुद को समझाया और अगली सुबह खुशी मनाई। शादी के 6 साल बाद मैंने कंसीव किया। हम पहले से ही पेट के पेरेंट्स बन चुके थे। एक हफ्ते पहले ही मुझे मां ने कहा था कि बेटा बच्चा करने के बारे में सोचो।"
अभिनेत्री ने कहा कि "मैंने उनको कह दिया था कि हम पहले से ही माता-पिता बन चुके हैं और फिर प्रेगनेंसी की बात पता चली तो वह काफी ज्यादा खुश हो गई थी।" अभी के वक्त में किश्वर मर्चेंट का बेटा काफी बड़ा हो चुका है और आपको बता दें कि वह अपने बेटे की तस्वीरों को सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











