#SukishKaBaby: बिग बॉस 9 की फाईनलिस्ट किश्वर मर्चेंट - सुयश राय ने अनाउंस की प्रेगनेंसी
टीवी के मशहूर कपल किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी सी तस्वीर के साथ अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की है। ये तस्वीर, किसी बीच के किनारे की हैं। तस्वीर में रेत पर बच्चे के आने का समय अगस्त 2021 लिखा हुआ है। वहीं साथ में किश्वर और सुयश भी दिखाई दे रहे हैं।
तस्वीर पोस्ट करते हुए किश्वर ने कैप्शन में लिखा कि अब लोग हमसे ये पूछना बंद कर देंगे कि हम मम्मी पापा कब बनने वाले हैं। गौरतलब है कि सुयश और किश्वर 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे।

हालांकि, इससे पहले भी वज़न बढ़ने पर किश्वर मर्चेंट के प्रेगनेंट होने की अफवाहें उड़ी थीं लेकिन किश्वर ने खुद इन सारी खबरों का खंडन किया था। किश्वर के प्यारे से पोस्ट पर कमेंट करते हुए सुयश ने लिखा - मैं तेरे बच्चे का बाप बनने वाला हूं।
वहीं अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर किश्वर ने इस तस्वीर की BTS तस्वीरें भी शेयर करते हुए अपने आने वाले मेहमान से मिलने की बेताबी दिखाई। किश्वर सुयश की मुलाकात 2010 में हुई थी और दोनों ने 6 साल एक दूसरे को डेट किया।

पहली मुलाकात
सुयश और किश्वर की पहली मुलाकात हुई थी स्टार वन के शो प्यारी की एक कहानी के दौरान। इस शो में किश्वर मर्चेंट विवियन डीसेना के साथ काम कर रही थीं और सुयश अक्सर सेट पर विवियन से मिलने आते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात किश्वर से हुई।

सुना गाना और दिल दे बैठीं
एक दिन, सुयश, विवियन को अपना बनाया हुआ और कंपोज़ किया हुआ गाना फोन पर सुना रहे थे और किश्वर ने ये गाना सुना और उनकी सुयश से बात होने लगी। उसी दिन दोनों ने पहली बार अपने नंबर और ब्लैकबेरी मेसेंजर पिन एक्सचेंज किए पूरी रात बात की।

विवियन को भी भनक नहीं लगी
इसके बाद सुयश अकसर प्यार की एक कहानी के सेट पर आने लगे। विवियन को लगता था कि सुयश उनसे मिलने आ रहे हैं लेकिन असल में वो किश्वर से मिलने आते थे। ये बात किश्वर ने खुद एक इंटरव्यू में बताई।

दोस्तों ने नहीं किया समर्थन
हालांकि, सुयश, किश्वर से उम्र में आठ साल छोटे थे और उनके दोस्तों ने इस रिश्ते को मंज़ूरी नहीं दी। दोनों ने अपने उम्र के फासले को समझा और अपने रिश्ते को आगे ना बढ़ाने का फैसला करते हुए एक दूसरे से बात बंद करने का फैसला किया।

नहीं रह पाए दूर
हालांक, सुयश और किश्वर ज़्यादा समय तक एक दूसरे से दूर नहीं रह पाए और उन्होंने एक साथ आने का फैसला किया। जब दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया तो सुयश 27 साल के थे और किश्वर 34 साल की थीं।

बिग बॉस ने किया मज़बूत
इसके बाद सुयश और किश्वर ने एक साथ बिग बॉस सीज़न 9 में हिस्सा लिया। इस सीज़न के दौरान सबको लगा कि बाहर निकलकर उनका ब्रेकअप हो जाएगा लेकिन बिग बॉस ने इनके रिश्ते को और मज़बूत बना दिया।

बाहर निकलते ही शादी
बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही सुयश और किश्वर ने शादी कर ली। उनके फैन्स उन्हें प्यार से सुकिश बुलाते हैं और दोनों ने अपने फैन्स के लिए अपनी शादी के वीडियो भी जारी किए।

शादी का लहंगा
किश्वर की शादी का लहंगा बहुत ही खास था क्योंकि ये लहंगा उन्हें सुयश और किश्वर के दिल से माने हुए भाई प्रिंस नरूला ने मिलकर गिफ्ट किया था। सुयश - किश्वर और प्रिंस की तिकड़ी ने बिग बॉस सीज़न 9 में काफी धमाल किया था।

साथ में किए शो
बिग बॉस के बाद सुयश और किश्वर 2016 से खुशी खुशी शादी के वचनों को निभा रहे हैं। दोनों ने अपनी शादी में खूब मस्ती की और सारी रस्में निभाई। लेकिन शादी दोनों ने कोर्ट में की थी।

हैप्पी प्रेगनेंसी
इस समय किश्वर अपनी प्रेगनेंसी पूरी तरह से इंजॉय कर रहीं हैं। हमारी ओर से भी उन्हें आने वाले नन्हें मेहमान की ढेरों बधाई।


Click it and Unblock the Notifications












