ये रिश्ता क्या कहलाता है कि कीर्ति - मोहेना सिंह की सगाई, कार्तिक - नायरा और पुराने पति बने मेहमान
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कीर्ति का किरदार निभाने वाली मोहेना सिंह ने गोवा में अपने सुयश रावत के साथ सगाई कर ली। और उनकी इस खुशी में शामिल होने पहुंचे उनके सीरियल के साथी कार्तिक - नायरा, चाचू और उनके पुराने पति यानि कि पुराने नक्ष, ऋषि देव।
जहां मोहसिन खान के पिंक ब्लेज़र पर फैन्स फिदा थे वहीं शिवांगी जोशी भी इस पार्टी में बेहद खूबसूरत नज़र आईं। हालांकि होने वाली दुलहनिया मोहेना सिंह को देखकर हर कोई बस उन्हें देखता रह गया। मोहेना अपनी सगाई पर किसी परी से कम नहीं लग रही थीं और अपने फ्लोरल लहंगे के साथ उन्होंने डांस फ्लोर पर भी आग लगाई।
View this post on InstagramMo rocked the stage♥♥ @mohenakumari #sumokisagaai
A post shared by AYESHA yrkkh fandom{7k+fam} (@kairazdreamland_) on
जिन्हें नहीं पता है, मोहेना, पहले डांस इंडिया डांस की कंटेस्टेंट थीं। इस रियलिटी शो के साथ ही उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल में अपना हाथ आज़माया और आज वो फैन्स की फेवरिट हैं। मोहेना अगले दो महीनों बाद शादी करेंगी जिसके बाद वो शो से ब्रेक लेंगी।

हालांकि अफवाहें थीं कि नक्ष यानि कि ऋषि देव के शो छोड़ने के बाद मोहेना भी शो छोड़ने वाली हैं लेकिन उन्होंने इन सब खबरों को अफवाह बताया लेकिन ये कंफर्म किया कि वो शो से एक ब्रेक ज़रूर लेंगी। देखिए सगाई की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications