ससुराल सिमर का...7 साल बाद सिमर ने छोड़ा शो...मिलिए नई सिमर से!
ससुराल सिमर का भले ही दर्शकों को कितना भी इरिटेट करता हो पर कलर्स का ये सीरियल सात साल से लगातार टीआरपी पर ऊपर ही रहा है। और अब आखिरकार शो की मेन लीड सिमर भी रिप्लेस हो रही हैं।
किसी भी कहानी को बताने का क्या प्रयोजन होता है? कुछ लोग होते हैं, एक थीम होता है और इसी के चारों ओर एक कहानी होती है जिसे आप दर्शकों तक पहुंचाते हैं। लेकिन ससुराल सिमर का में ऐसा कुछ नहीं था।
जिन्हें नहीं मालूम हो, ये शो शुरू हुआ था अलीगढ़ में रहने वाले शर्मा जी के परिवार के बारे में जिनके घर टीवी पर ताला लगाया जाता था क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि उनकी बेटियां टीवी देखकर बिगड़े।

वहीं उनकी बेटियां रोली और सिमर टीवी की दीवानी होती है। सिमर ने टीवी देख देखकर डांस सीखा होता है और वो किसी रियलिटी शो में हिस्सा भी लेती है। उस वक्त तक सिमर को नहीं पता होता है कि शादी के बाद उसके जीवन में मकड़ी और भूत से लड़ना लिखा है।
[केवल शाहरूख खान को कॉपी करते हैं टीवी के ये 10 एक्टर!]
क्योंकि कुछ समय बाद ही इस सीरियल की कहानी ऐसी पलटी कि कभी इसमें सिमर, भूत के बच्चे की मां बनने वाली होती है तो कभी मक्खी बन जाती है।
कभी सीरियल में चुड़ैल आती हैं तो कभी कुछ औऱ अजीब सा हो जाता है। बहरहाल, इन सारे अजीब से ट्विस्ट के बावजूद दीपिका काकर यानि कि सिमर ने 7 साल तक इस किरदार को निभाया।
[ये हैं टीवी की बेस्ट जो़ड़ियां...इतना रोमांस कि देखते रह जाएंगे]
अब दीपिका शो से विदा ले रही हैं और उन्हें रिप्लेस किया है कीर्ति केलकर ने, जो काफी समय बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं। वैसे जानिए टीवी को वो मेन कैरेक्टर जिन्हें रातों रात बदल दिया गया -


Click it and Unblock the Notifications











