ये रिश्ता क्या कहलाता है Spoiler : कार का एक्सीडेंट, नायरा- कीर्ति की मौत, महा ट्विस्ट !
ये रिश्ता क्या कहलाता है लगातार अपने ट्विस्ट और टर्न के चलते टॅाप पर बना हुआ है। अक्षरा यानी कि हिना खान के शो से जाने के बाद मेकर्स को इस बात का यकीन नहीं था कि कार्तिक और नायरा की स्टोरी दर्शकों को पसंद आएगी।
यही वजह है कि नायरा की एंट्री के बाद अक्षरा की कमी दर्शकों को नहीं खली है। टीवी की सुपरहिट जोड़ी में एक नाम कार्तिक और नायरा का भी शामिल हो गया। ये शो अपने 10 साल पूरे कर चुका है।

फिलहाल शो में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। जहां पर इस प्रमुख किरदार की मौत हो जाएगी। इस किरदार के मौत से नायरा और कार्तिक की जिंदगी में बड़ा तूफान आने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications