Shakalaka Boom Boom का संजू अब हो गया इतना बड़ा, सात फेरे लेकर लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड को बनाया धर्मपत्नी

Shakalaka Boom Boom Actor Kinshuk Vaidya Marriage: किंशुक वैद्य, जिन्होंने बाल कलाकार के रूप में शाकालाका बूम बूम में अपने काम से पब्लिसिटी पाई, अब एक शादीशुदा शख्स हो गए हैं। एक्टर ने कल यानी 22 नवंबर, 2024 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दीक्षा नागपाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए।
Kinshuk Vaidya ने की शादी
किंशुक और दीक्षा ने महाराष्ट्र के अलीबाग में पारंपरिक महाराष्ट्रीयन शादी समारोह में शादी की। हालांकि दीक्षा और किंशुक में से किसी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शादी की तारीख का ऐलान नहीं किया। लेकिन किंशुक के करीबी दोस्त सुमेध मुदगलकर और कपल के कुछ अन्य दोस्तों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उनकी शादी की झलकियां शेयर कीं।
कपल की फोटो की शेयर
हल्दी फंक्शन से लेकर उनकी शादी की रस्मों तक, यह कपल एक-दूसरे के प्यार में डूबा हुआ दिखाई दिया। दीक्षा ने पीले और लाल रंग की साड़ी पहनी थी, वहीं किंशुक ने अपने बड़े दिन पर ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनी थी। इस जोड़े ने अभी तक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शादी का ऐलान नहीं किया है।
Kinshuk Vaidya के टीवी शोज
वर्कफ्रंट की बात करें तो किंशुक 'वो तो है अलबेला', राधा कृष्ण, कर्ण संगिनी और कई अन्य फेमस टीवी शो का हिस्सा रहे हैं, वहीं दीक्षा एक कोरियोग्राफर हैं और उन्होंने कई लोकप्रिय डांस नंबर कोरियोग्राफ किए हैं। दीक्षा ने हाल ही में भूल भुलैया 3 के सेट से विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के साथ एक तस्वीर भी शेयर की।


Click it and Unblock the Notifications











