एक चाय के लिए कीकू शारदा ने भरा 75 हजार का बिल, कहा-मैं इसकी शिकायत नहीं करूंगा
Recommended Video
The Kapil Sharma Show: Kiku Sharda charged 78,650 for a cup of coffee; Here's why | FilmiBeat
इन दिनों कई स्टार्स सोशल मीडिया पर अपने बिल भुगतान की जानकारी शेयर कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में अब नया नाम द कपिल शर्मा शो के बच्चा यादव यानी कि कीकू शारदा का जुड़ गया है। कीकू शारदा ने एक होटल में अपने बिल के भुगतान की ऐसी जानकारी दी है जो कि चर्चा का विषय बन गया है।
कीकू शारदा ने एक चाय और एक कॅाफी के बिल का भुगतान 75 हजार रुपए से किया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। इसके साथ उन्होंने बिल भी शेयर किया और जो कैप्शन लिखा वो बिल से भी ज्यादा लाइमलाइट में आ गया है।

कीकू ने कुल मिलाकर 78, 650 रुपए का बिल भरा है। जहां पर एक गरम चाय के लिए कीकू ने 30 हजार और एक कैपचीनों के लिए 35 हजार भरे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











