कियारा आडवाणी ने 'कौन बनेगा करोड़पति' में दर्ज कराई विशेष उपस्थिति, जानें कैसे

Kiara Advani

अभिनेत्री कियारा आडवाणी सफलता के हर क्षेत्र में राज कर रही हैं। सिल्वर स्क्रीन के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना जादू बिखेरने के बाद, कियारा आडवाणी ने अब फिर से टेलीविजन पर एक विशेष उपस्थिति दर्ज कराई है। दरअसल, 'कौन बनेगा करोड़पति' के हालिया एपिसोड पर एक प्रश्न के रूप में कियारा आडवाणी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कई लोग जानते हैं कि, कियारा आडवाणी ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अपना नाम आलिया आडवाणी को बदल लिया था। कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड में एक प्रतियोगी से 1.60 लाख का सवाल पूछा गया कि, किस बॉलीवुड अभिनेत्री का नाम शुरू में आलिया था? हालांकि, बाद में इसे स्क्रीन (फिल्मों) के लिए बदल दिया गया।

यह पहली बार नहीं है जब कियारा आडवाणी ने कौन बनेगा करोड़पति पर खबरें बनाई , इससे पहले अभिनेत्री के एक कट्टर प्रशंसक ने लकी चार्म के तौर पर कियारा की तस्वीर शो पे लाई थी। हाल ही में, उस फैन ने कियारा आडवाणी से 13 जून को बॉलीवुड में उनके डेब्यू एनिवर्सरी के मौके पर आयोजित एनुअल फैन मीट में उनसे वर्चुअल मुलाकात की।

पको बता दे, कियारा आडवाणी हर साल 13 जून को बॉलीवुड में अपनी एनिवर्सरी के अवसर पर एक विशेष फैन मीट एंड ग्रीट के आयोजन में भाग लेती हैं और अपने प्रशंसकों के साथ सेलिब्रेट करती हैं। टॉप एक्ट्रेस में शुमार कियारा आडवाणी, अब देश के सबसे अधिक लोकप्रिय सितारों में से एक हैं।

'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में अपनी छाप छोड़ने से लेकर, लस्ट स्टोरीज के साथ रातोंरात सनसनी बनने तक, कियारा ने करियर के शुरुआती दौर से ही बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। 'कबीर सिंह' की सफलता अभिनेत्री के लिए ब्रेकथ्रू प्वाइंट मानी जाती है। इसके बाद उन्होंने 'गुड न्यूज', 'गिल्टी', 'शेरशाह', 'भूल भुलैया 2' और 'जुग जुग जीयो' की सफलता के बाद कियारा इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेस में शामिल हो चुकी हैं।

हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग पूरी की है। इसमें उनके अपोजिट कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। कियारा आडवाणी एस शंकर की 'आरसी -15' को फिर से शुरू करेंगी, साथ ही अन्य अघोषित परियोजनाओं के लिए भी तैयारी शुरू करती नजर आएंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X