Kiara Advani: शादी के बाद और भी ज्यादा हसीन होती जा रही हैं कियारा आडवाणी, अब पीले कपड़ों में चुराया दिल!
Kiara Advani Photos: एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का हाल ही में कातिलाना लुक सामने आया है और इस लुक को देखकर फैंस उनके हुस्न की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं।

Kiara Advani Photos: मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों शादी के बाद की अपनी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कियारा शादी के बाद और भी ज्यादा बोल्ड और ब्यूटीफुल हो गई हैं और इस बात का सबूत देती हैं उनकी हालिया फोटोज। वो हाल ही में एक इवेंट में नजर आईं। फोटोज में एक्ट्रेस पीले रंग का ऑफ शोल्डर टॉप और स्किन टाइट स्कर्ट पहनी हुई है। ये स्कर्ट और टॉप इतना ज्यादा रिवीलिंग है कि उनके लुक को और भी ज्यादा बोल्ड बना रहा है।
कियारा का ग्लो
कियारा आडवाणी की फोटोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके लुक को लेकर लोग उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं और इन फोटोज को देखकर हर कोई यही कह रहा है कि कियारा के चेहरे की रंगत पहले से काफी बढ़ गई है और वो ग्लो करने लगी हैं।

कियारा का हॉट लुक
कियारा आडवाणी हाल ही में पीले रंग के आउटफिट में कहर ढाती हुई नजर आईं। उन्होंने ट्यूब टॉप और पेंसिल स्कर्ट पहनी हुई थी और इस लुक में वो काफी हॉट नजर आ रही थीं।

फैंस ने की तारीफ
कियारा का ये लुक देखकर फैंस उनकी तारीफ किए बिना रह नहीं पा रहे हैं और उन्हें उनके इस कातिलाना अंदाज पर खूब कमेंट कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर भी अपना लुक शेयर किया, जिसमें वो कई तरह के एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं।

7 फरवरी को हुई थी शादी
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 7 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंध चुके हैं. कियारा और सिद्धार्थ 'शेरशाह' मूवी के बाद से ही डेट करने लगे थे लेकिन उन्होंने इस बात का खुलासा किसी के सामने नहीं किया था।

शादी के बाद हुईं और भी बोल्ड
कियारा आडवाणी शादी के बाद से ही काफी बोल्ड अंदाज में नजर आने लगी हैं, उन्होंने हाल ही में रेड गाउन पहना हुआ था जो कि हद से ज्यादा रिवीलिंग था और अब उनका ये पीला आउटफिट फैंस के दिलों में छूरियां चला रहा है।


Click it and Unblock the Notifications