राह चलते शख्स ने खुशी मुखर्जी को मारा जोरदार चांटा, दहाड़े मार-मार कर रोईं एक्ट्रेस,लोगों ने लिए कमेंट में मजे

पॉपुलर एक्ट्रेस और मॉडल खुशी मुखर्जी (Khushi Mukherjee) आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। खुशी मुखर्जी खासतौर पर अपनी बोल्डनेस और अपने विवादों को लेकर हेडलाइन में छाई रहती हैं। कभी वह सूर्यकुमार यादव को लेकर विवादित बयान देती हैं तो कभी वह अपनी बोल्डनेस को लेकर जस्टिफिकेशन देती नजर आती हैं।

Khushi Mukherjee

खुशी मुखर्जी आए दिनों हद से ज्यादा बोल्ड आउटफिट में सड़कों पर नजर आती हैं। उनके कपड़ों को लेकर उन्हें कई बार ट्रोल किया जा चुका है। आम जनता ही नहीं बल्कि तमाम सितारे भी खुशी मुखर्जी के आउटफिट को देख शरमा जाते हैं।

फिलहाल तो हाल ही में खुशी मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खुशी मुखर्जी बुरी तरह से सड़क के बीचों-बीच दहाड़े मार-मार कर रोती नजर आ रही हैं। खुशी बताती हैं कि वह कितनी परेशान हो गई हैं। रात में चलना मुश्किल हो गया है। एक शख्स ने बाइक से उतरकर उन्हें थप्पड़ मारा। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही खुशी कैप्शन में लिखती हैं- कुछ लोग पुराना बदला ले रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे मैं अकेली VS पूरी दुनिया है।

एक्ट्रेस आगे लिखती हैं कि पुलिस भी कोई मदद नहीं करती। पुलिस स्टेशन खाली रहता है, लेकिन महिला अधिकारी भी इसपर कार्रवाई करने से हिचकिचाती हैं। खैर दुबई भी अलग नहीं है। ऐसा लग रहा है जैसे पूरी दुनिया हमें शरिया कानून मानने पर मजबूर कर रही है।

खुशी मुखर्जी का वीडियो देख लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शादी कर लो फिर कोई दिक्कत नहीं होगी। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कोई प्रोड्यूसर डायरेक्टर इसे काम दे दो। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे हमेशा ही अटेंशन चाहिए रहती है। तो वहीं चौथे ने लिखा- 2026 का डिजर्विंग अवॉर्ड।

More from Filmibeat

Read more about: video viral
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X