शिव तांडव बजाकर ये क्या करने लगी खुशी मुखर्जी, फुल वीडियो देख भड़क उठे लोग
Khushi Mukherjee Shiv Tandav Video: एक्ट्रेस और मॉडल खुशी मुखर्जी अक्सर अपने बोल्ड अंदाज और बयानों की वजह से खबरों में रहती हैं। इस बार वह अपने एक डांस वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'शिव तांडव' पर डांस करती नजर आ रही हैं।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जिसे देखकर कई लोगों को उनका डांस पसंद नहीं आया। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने खुशी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने कमेंट में लिखा कि यह डांस उन पर अच्छा नहीं लग रहा, तो कुछ ने उनके अंदाज पर सवाल उठाए।
कई यूजर्स ने वीडियो पर नाराजगी जताते हुए तरह-तरह के कमेंट किए। किसी ने कहा कि यह तांडव जैसा नहीं है, तो किसी ने पूछा कि वह आखिर करना क्या चाह रही हैं। ऐसे कई कमेंट्स इस वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं।
बता दें कि खुशी मुखर्जी पहले भी अपने बोल्ड वीडियो और बयानों को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। कुछ समय पहले उन्होंने क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को लेकर बयान दिया था, जिस पर काफी विवाद हुआ था। बाद में उन्होंने साफ किया कि उनके और सूर्यकुमार के बीच सिर्फ दोस्ती है, कोई रिश्ता नहीं। फिलहाल, 'शिव तांडव' डांस वीडियो की वजह से खुशी मुखर्जी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











