'सूर्य कुमार यादव ने बहुत मैसेज किए...' खुशी मुखर्जी का खुलासा- बहुत से क्रिकेटरर मेरे पीछे पड़े
Khushi Mukherjee Surya Kumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने हाल ही में एक बयान दिया है। खुशी ने कहा कि पहले सूर्यकुमार यादव उन्हें मैसेज किया करते थे, लेकिन अब दोनों के बीच बातचीत नहीं होती। खुशी मुखर्जी अक्सर अपने बोल्ड अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। उनका कहना है कि कई क्रिकेटर्स उनसे बात करने की कोशिश करते थे, जिस वजह से उनका नाम अलग-अलग मशहूर लोगों के साथ जोड़ा गया।

"मुझे किसी के साथ जोड़ना पसंद नहीं"
E24 से बातचीत में खुशी ने साफ कहा कि उन्हें इस तरह की बातें बिल्कुल पसंद नहीं हैं। उन्होंने बताया कि कई क्रिकेटर उनके पीछे पड़े रहते थे और सूर्यकुमार यादव भी उन्हें काफी मैसेज करते थे। हालांकि अब उनसे ज्यादा बात नहीं होती। खुशी का कहना है कि वह किसी के साथ रिश्ते में नहीं पड़ना चाहतीं और न ही अपने नाम के साथ किसी तरह की अफवाहें चाहती हैं। उनके मुताबिक, असल में ऐसा कोई लिंकअप नहीं है।
{video1}
घर में हुई चोरी पर भी बोली थीं खुशी
कुछ समय पहले खुशी मुखर्जी ने एक और घटना का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि उनके कुछ दोस्तों ने उन्हें नशा देकर उनके घर से गहने चुरा लिए। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई थी। खुशी ने कहा था कि जब अपने ही दोस्त दुश्मन बन जाएं तो बहुत दुख होता है। ईर्ष्या और जलन की वजह से ऐसा हुआ और उस समय वह खुद को बहुत अकेला महसूस कर रही थीं।
कौन हैं खुशी मुखर्जी?
खुशी मुखर्जी का जन्म कोलकाता में हुआ है और उनकी उम्र 29 साल है। वह कई सालों से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में तमिल फिल्म 'अंजल थुरई' से की थी। इसके बाद उन्होंने तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम किया। लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी और रियलिटी शोज से मिली। एमटीवी के 'स्प्लिट्सविला 10' और 'लव स्कूल 3' में नजर आने के बाद वह काफी मशहूर हो गईं।


Click it and Unblock the Notifications