Video: सूर्य कुमार को बदनाम करने वाली हसीना इस हाल ही में दिखी, हुस्न छुपाने को नसीब नहीं हो रहे कपड़े
Khushi Mukherjee Bold Video: सोशल मीडिया सेंसेशन खुशी मुखर्जी अपने बोल्ड लुक्स से सनसनी मचाती रहती हैं। अब एक बार फिर से खुशी का एक लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसने फैंस के रातों की नींदे उड़ा दी हैं। खुशी मुखर्जी एक बार फिर से बेहद बोल्ड अवतार में मुंबई की सड़कों पर निकली तो तमाम कैमरे उनकी ओर घूम गए।

खुशी मुखर्जी के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हसीना इस दौरान एकदम बैकलैस ड्रेस में दिखाई दे रही है। इसके साथ ही खुशी अपनी बैक पर बना टैटू भी काफी जोरदार तरीके से फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं। खुशी ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए हाई पोनी बनाई थी। इसके साथ ही हील्स कैरी की थी। रात में खुशी की ये ड्रेस अलग ही झिलमिलाती दिखाई दे रही थी।
आपको बता दें कि खुशी अपने बोल्ड फैशन सेंस के साथ साथ बेतुके बयानों को लेकर की भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में खुशी क्रिकेटर सूर्या कुमार पर विवादित टिप्पणी कर बवाल मचा चुकी है और उनके खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि मुकदमा भी हो चुका है। एक सोशल इवेंट में पैपराज़ी से बात करते हुए खुशी मुखर्जी ने कहा था कि स्टार क्रिकेटर उन्हें "बहुत मैसेज करते थे।" इस बयान के बाद मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ गया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि खुशी मुखर्जी वैसे तो एक मॉडल हैं, पर उन्होंने टीवी और फिल्मों में काम किया है। वह 'नादान', 'बालवीर', 'देविका', 'रीति रिवाज' और 'एमटीवी स्प्लिट्सविला' में भी नजर आईं। खुशी ने फिर साल 2013 में तमिल फिल्म 'अंजल थुरई' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम किया। खुशी 'हार्ट अटैक' और 'डोंगा प्रेमा' जैसी तेलुगु फिल्मों में नजर आईं, जबकि साल 2013 में हिंदी फिल्म 'श्रृंगार' में काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications











