पड़ी लताड़ तो बदले खुशी मुखर्जी के सुर, बोलीं- 'मुझे गलत समझा, सूर्यकुमार से मेरा रोमांटिक रिश्ता नहीं...'
Khushi Mukherjee Suryakumar Yadav Statement: एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी का भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। इसके बाद एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। हालांकि अब खुशी ने पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है।

NDTV को दिए इंटरव्यू में खुशी मुखर्जी ने कहा- 'क्या हम दोस्त की तरह बात भी नहीं कर सकते?' उन्होंने साफ किया कि उनके और सूर्यकुमार यादव के बीच कभी भी कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं था। उनका कहना है कि उनके बयान को गलत समझा गया और उसे बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।
'अब नहीं है कोई कॉन्टैक्ट'
खुशी ने बताया कि पहले वह सूर्यकुमार यादव से दोस्त के तौर पर बात करती थीं, लेकिन अब दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं है। उन्होंने यह भी साफ किया कि इस पूरे विवाद को लेकर उनकी सूर्यकुमार यादव से कोई बातचीत नहीं हुई है। साथ ही, उन्होंने टीम इंडिया और सूर्यकुमार यादव को आने वाले वर्ल्ड कप के लिए विशेज भी दीं।
वायरल बयान की असली वजह
एक इवेंट के रेड कार्पेट पर जब खुशी से पूछा गया था कि उन्हें कौन-सा क्रिकेटर पसंद है और वह किसे डेट करना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा था- 'मैं किसी भी क्रिकेटर को डेट नहीं करना चाहती। मेरे पीछे कई क्रिकेटर थे। मुझे लगता है... वो कौन-सा क्रिकेटर था? सूर्यकुमार यादव मुझे काफी मैसेज किया करते थे।' इसी बयान के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।
खुशी मुखर्जी कौन हैं?
खुशी मुखर्जी एक एक्ट्रेस हैं और उन्होंने कुछ तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम किया है। वह Splitsvilla 10 और Love School 3 जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा, टीवी शो 'बालवीर रिटर्न्स' में भी उन्होंने अहम रोल निभाया था। खुशी कई OTT वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।
बोल्ड आउटफिट्स को लेकर चर्चा में
इस साल खुशी मुखर्जी अपने प्रोजेक्ट्स से ज्यादा अपने बोल्ड आउटफिट्स को लेकर सुर्खियों में रही हैं। पैपराजी द्वारा शूट किए गए उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए।
वैकुंठ एकादशी पर तिरुमला मंदिर पहुंचे सूर्यकुमार यादव
इधर, मंगलवार को वैकुंठ एकादशी के मौके पर सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी के साथ तिरुमला मंदिर पहुंचे। वहां से उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फिलहाल, इस पूरे मामले पर सूर्यकुमार यादव की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











