Soundarya Sharma: इस वजह से बिग बॉस से दूर रहना चाहती थी सौंदर्या शर्मा, लेकिन फिर भी आ गई जाने क्यों!

Soundarya Sharma: बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा यूं तो अपने हॉट अवतार के कारण अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं 'खूबसूरत' नाम के म्यूजिक वीडियो में हाल ही में दिखी सौंदर्या शर्मा को बिग बॉस 16 में आने के का मन नहीं था।
सौंदर्या शर्मा रातों-रात सनसनी बन गईं
सौंदर्या शर्मा लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 के साथ रातों-रात सनसनी बन गईं। अभिनेत्री की पहली फिल्म ने भले ही उनके पक्ष में काम नहीं किया हो, लेकिन इसने उनके लिए ओटीटी के दरवाजे खोल दिए। सौंदर्या, अब कई वेब सीरीज भी कर चुकी हैं। रांची डायरीज, रक्तांचल, थैंक गॉड, कंट्री माफिया, वंडर वूमेन 1984, कर्म युद्ध जैसी फिल्मों और वेब सीरीज के साथ सौंदर्या शर्मा खूब नाम कमा रही हैं।
हाल ही में सौंदर्या ने अपने अब तक के सफर के बारे में बातचीत के दौरान बताया कि वे बिग बॉस में नहीं आना चाहती थीं। हालांकि सौंदर्या शर्मा ये भी मानती हैं कि बिग बॉस में इनकी लाइफ में एक चमत्कार किया है और उनको खूब पापुलैरिटी दिलवाई। सौंदर्या के मुताबिक, मैंने कभी पहले टेलीविजन में काम नहीं किया था और इसकी एक अलग फैन फॉलोइंग है। लेकिन जब मैंने बिग बॉस 16 रियलिटी शो में भाग लिया तो मेरी एक अलग मानसिकता थी क्योंकि मैंने सिर्फ एक फिल्म और तब तक 3 वेब शोज किए थे। लेकिन लगता है जैसे बिग बॉस 16 ने सचमुच मेरी जिंदगी बदल दी।
बिग बॉस के लिए खुद को मानती हैं सबसे खराब पसंद
सौंदर्या शर्मा ने कहा, मैं पहले बिग बॉस के घर में प्रवेश करने को लेकर शंका में थी लेकिन मैंने आखिरकार मैंने इसके लिए हां कह दिया, क्योंकि मेरी फिल्म की डेट्स आगे बढ़ गईं थीं। लेकिन मुझे लगा कि मैं बिग बॉस के घर के लिए सबसे खराब पसंद हूं क्योंकि मैं बिग बॉस के कॉन्सेप्ट में खुद को फिट नहीं पातीं। मैं ऐसा रियलिटी शो नहीं कर सकती थी जहां लोग कपड़े उतार रहे हों और लड़ रहे हों। वहां लोग आपको काफी जज करते हैं। ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगा था कि नवंबर 2022 में फिल्म की शूटिंग होने के कारण मुझे सिर्फ चार महीने के लिए बिग बॉस के घर में रहना होगा। लेकिन अब लगता है कि शुक्र है कि मेरी फिल्म की डेट्स आगे बढ़ गईं थी।


Click it and Unblock the Notifications











